Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sofia Firdous: कौन हैं ओडिशा की पहली मुस्लिम महिला विधायक सोफिया फिरदौस, पढ़ाई के मामले में कई नेताओं को देती हैं टक्कर

    Updated: Sun, 09 Jun 2024 12:20 PM (IST)

    Sofia Firdous कांग्रेस नेता सोफिया फिरदौस ने ओडिशा में पहली मुस्लिम महिला विधायक बनकर इतिहास रच दिया। प्रबंधन और सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री रखने वाल ...और पढ़ें

    सोफिया फिरदौस, ओडिशा की पहली मुस्लिम महिला विधायक (जागरण)
    सोफिया फिरदौस, ओडिशा की पहली मुस्लिम महिला विधायक (जागरण)

    HighLights

    1. ओडिशा की पहली महिला मुस्लिम विधायक बनीं सोफिया फिरदौस
    2. सोफिया फिरदौस पढ़ाई लिखाई में कई नेताओं को टक्कर देती हैं।

    डिजिटल डेस्क, भुवनेश्वर। Odisha News: कांग्रेस नेता सोफिया फिरदौस ने ओडिशा में पहली मुस्लिम महिला विधायक बनकर इतिहास रच दिया। प्रबंधन और सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री रखने वाली 32 वर्षीय फिरदौस 4 जून को घोषित ओडिशा विधानसभा चुनाव परिणामों में बाराबती-कटक सीट पर जीत हासिल कर सभी नेताओं को चौंका दिया है।

     सोफिया फिरदौस ( Sofia Firdous) बाराबती-कटक सीट पर भाजपा के पूर्ण चंद्र महापात्र को 8,001 वोटों के अंतर से हराया, जहां बीजू जनता दल (बीजेडी) के प्रकाश चंद्र बेहरा तीसरे स्थान पर रहे।

    कौन हैं सोफिया फिरदौस

    सोफिया फिरदौस वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहम्मद मोकिम की बेटी हैं, जो भ्रष्टाचार के मामले में अयोग्य ठहराए जाने से पहले उसी सीट से विधायक थे। इसके बाद कांग्रेस ने उनकी बेटी सोफिया फिरदौस को इस सीट से मैदान में उतारने का फैसला किया।

    कितनी पढ़ी लिखी हैं सोफिया फिरदौस

    32 वर्षीय सोफिया फिरदौस (Sofia Firdous),भुवनेश्वर में KIIT विश्वविद्यालय के तहत कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक हैं। उन्होंने 2022 में भारतीय प्रबंधन संस्थान, बैंगलोर (आईआईएम-बी) से एक कार्यकारी सामान्य प्रबंधन कार्यक्रम भी पूरा किया।

    इससे पहले फिरदौस पिता की कंपनी में निदेशक थीं

    चुनाव में आने से पहले फिरदौस अपने पिता की मेट्रो बिल्डर्स कंपनी की निदेशक थीं। वह कन्फेडरेशन ऑफ रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (क्रेडाई) की भुवनेश्वर इकाई से भी जुड़ी हुई हैं। चुनाव आयोग को सौंपे गए उनके चुनावी हलफनामे के अनुसार, फिरदौस पर कोई आपराधिक आरोप नहीं है।

    खबरें और भी

    उनकी कुल संपत्ति लगभग 5 करोड़ रुपये है और उन पर लगभग 28 लाख रुपये की देनदारियां हैं। 2019 के विधानसभा चुनाव में, फिरदौस के पिता, मोकिम ने बीजद के देबाशीष सामंतराय के खिलाफ बाराबती-कटक सीट 2,123 वोटों से जीती।

    यह भी पढ़ें

    Odisha Lok Sabha Result 2024: नवीन पटनायक की विरासत कौन संभालेगा? इस नाम की चर्चा जोरों पर; सियासी अटकलें तेज

    Odisha Next CM: ओडिशा में कौन बनेगा मुख्यमंत्री? इस नाम की चर्चा सबसे तेज; रह चुके हैं गुजरात कैडर के IAS