Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Odisha Next CM: ओडिशा में कौन बनेगा मुख्यमंत्री? इस नाम की चर्चा सबसे तेज; रह चुके हैं गुजरात कैडर के IAS

    Updated: Fri, 07 Jun 2024 02:41 PM (IST)

    Odisha Politics ओडिशा में विधानसभा चुनाव का परिणाम सामने आ गया है। इस बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। इसी क्रम में अब मुख्यमंत्री के न ...और पढ़ें

    गिरीश मुर्मू हो सकते हैं ओडिशा के नए सीएम (जागरण)
    गिरीश मुर्मू हो सकते हैं ओडिशा के नए सीएम (जागरण)

    HighLights

    1. जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल गिरीश मुर्मु, विधायक जयनारायण मिश्रा, केवी सिंह देव के नाम की चर्चा
    2. ओडिशा के भाजपा के नेता चर्चा के लिए नई दिल्ली पहुंच गए हैं।

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। Odisha News: ओडिशा में भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद के लिए कौन चुना जाएगा, इस बारे में अटकलों के बीच पार्टी के अंदर इस दिशा में कवायद तेज हो गई है। राज्य भाजपा के नेता चर्चा के लिए नई दिल्ली पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी चुनावी रैली के दौरान घोषणा की थी कि भाजपा का मुख्यमंत्री 10 जून को ओडिशा में शपथ लेगा।

    गिरीश मुर्मू के नाम की सबसे अधिक चर्चा

    ऐसे में भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर पूर्व कैग और जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल गिरीश मुर्मु के साथ कुछ नवनिर्वाचित विधायकों के नामों की चर्चा है। गिरिश मुर्मु (Girish Murmu) के नाम की राष्ट्रीय मीडिया में व्यापक रूप से चर्चा हो रही है।

    1985 बैच के गुजरात कैडर के आईएएस अधिकारी मुर्मु, नरेंद्र मोदी के करीबी हैं। मुर्मु ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के दौरान प्रधान सचिव के रूप में कार्य किया है। जब अमित शाह गृह मंत्री थे तब वह गृह विभाग के संयुक्त सचिव भी थे। भाजपा मुर्मु को ओडिशा का मुख्यमंत्री बनाकर आदिवासी कार्ड खेल सकती है।

    इन नेताओं के नाम भी चर्चे में

    जिन अन्य नेताओं के नाम सीएम पद के लिए कयास लगाए जा रहे हैं, उनमें संबलपुर के नवनिर्वाचित विधायक जयनारायण मिश्रा, ओडिशा भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और पाटनागढ़ के नवनिर्वाचित विधायक केवी सिंह देव, ब्रजराजनगर से नवनिर्वाचित विधायक सुरेश पुजारी और केंदुझर से नवनिर्वाचित विधायक मोहन माझी शामिल हैं।

    खबरें और भी

    जयनारायण मिश्रा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ओडिशा का एक बेटा ओडिशा का मुख्यमंत्री होगा। यह फैसला भाजपा विधायक दल पर निर्भर करेगा और पार्टी का संसदीय बोर्ड अपनी मंजूरी देगा।

    यह भी पढ़ें

    Laxman Bag: कौन हैं नवीन पटनायक को हराने वाले लक्ष्मण बाग? संघर्ष की कहानी भावुक करने वाली; अब बने बाजीगर

    Odisha Result 2024: ओडिशा में यह झटका बर्दाश्त नहीं कर पाएगी BJP, कांग्रेस और बीजद को भी लगा जोरदार झटका