Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ओडिशा: दुष्कर्म के डर से जंगल में भागी महिला रास्ता भटकी, पुलिस ने ड्रोन-फ्लेयर गन की मदद से बचाया

    By Agency Edited By: Rajat Mourya
    Updated: Mon, 20 Jul 2026 02:44 PM (IST)

    दुष्कर्म के प्रयास से बचकर भुवनेश्वर के पास एक घने जंगल में भागी महिला रास्ता भटक गई। ओडिशा पुलिस ने ड्रोन, फ्लेयर गन और रॉकेट पटाखों की मदद से उसे सु ...और पढ़ें

    ओडिशा में रेप के प्रयास से भागी महिला को पुलिस ने ड्रोन और फ्लेयर गन से बचाया (AI Generated Image)

    ओडिशा में रेप के प्रयास से भागी महिला को पुलिस ने ड्रोन और फ्लेयर गन से बचाया (AI Generated Image)

    HighLights

    1. महिला दुष्कर्म के प्रयास से बचकर जंगल में भागी।

    2. ओडिशा पुलिस ने ड्रोन, फ्लेयर गन से खोजा।

    3. आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज।

    एजेंसी, भुवनेश्वर। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के बाहरी इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला दुष्कर्म के प्रयास से बचने के लिए घने जंगल में भाग गई और रास्ता भटक गई। बाद में ओडिशा पुलिस ने एक अनोखा सर्च ऑपरेशन चलाते हुए ड्रोन, फ्लेयर गन और रॉकेट पटाखों की मदद से महिला को सुरक्षित खोज निकाला।

    पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, महिला ने खुर्दा बस स्टैंड से एक बाइक सवार से लिफ्ट ली थी। आरोप है कि बाइक सवार की नीयत खराब थी और वह यौन उत्पीड़न के इरादे से महिला को रतनपुर रिजर्व फॉरेस्ट की तरफ ले गया।

    जब आरोपी ने दुष्कर्म की कोशिश की, तो महिला ने बहादुरी से उसका डटकर विरोध किया और अपनी जान बचाने के लिए जंगल में भाग गई। घबराहट और अंधेरे के कारण वह जंगल के अंदर ही रास्ता भटक गई।

    50 जवानों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

    रास्ता भटकने के बाद महिला ने अपने मोबाइल फोन से पुलिस से संपर्क कर मदद मांगी। इसके तुरंत बाद एसीपी (जोन III) के नेतृत्व में इन्फोवैली, जटनी और खंडगिरी पुलिस स्टेशनों के करीब 50 जवानों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

    यह भी बताया गया कि महिला के फोन की जीपीएस सेटिंग डिफॉल्ट रूप से बंद थी, जिससे पुलिस को उसकी सटीक लोकेशन ट्रेस करने में काफी परेशानी हो रही थी।

    महिला को लोकेनशन बताने के लिए पुलिस ने निकाली तरकीब

    महिला को सही दिशा दिखाने के लिए पुलिस ने ड्रोन, फ्लेयर गन और आसमान में फूटने वाले रॉकेट पटाखों का इस्तेमाल किया, ताकि महिला रोशनी और आवाज के जरिए पुलिस की लोकेशन पहचान सके। इस तरकीब से महिला को सुरक्षित बचा लिया गया।

    खबरें और भी

    काउंसलिंग के बाद FIR दर्ज

    रेस्क्यू के बाद महिला काफी डरी सहमी हुई थी और शुरुआत में पुलिस में शिकायत दर्ज कराने से हिचकिचा रही थी। हालांकि, उचित काउंसलिंग के बाद वह इसके लिए तैयार हो गई।

    अब इन्फोवैली पुलिस स्टेशन में दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अपराध में इस्तेमाल की गई बाइक को भी जब्त कर लिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।