यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Odisha News: चुनाव के बाद कम होती दिखीं भाजपा-बीजद की तल्खियां, पीएम मोदी-पटनायक आपस में बात करते दिखे
Odisha News लोकसभा चुनाव और ओडिशा विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने ओडिशा के तत्कालीन मुख्यमंत्री व बीजद प्रमुख नवीन पटनायक पर जमकर हमला बोला था। कई मौ ...और पढ़ें

HighLights
- बीजद और भाजपा के बीच तल्खियां कम होती दिख रही है।
- वीडियो में पीएम मोदी और नवीन पटनायक को बात करते देखा जा सकता है।
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। लोकसभा चुनाव और ओडिशा विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने ओडिशा के तत्कालीन मुख्यमंत्री व बीजद प्रमुख नवीन पटनायक पर जमकर हमला बोला था। कई मौके पर बीजद ने पलटवार भी किए। हालांकि, भाजपा के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान दोनों दलों में तल्खियां कम होती दिखीं।
शपथ ग्रहण समारोह में आने के लिए नवीन पटनायक को आमंत्रित करने स्वयं राज्य के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी उनके घर पहुंचे थे। पटनायक जब मंच पर पहुंचे तो भाजपा के नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी के साथ भी उनकी अच्छी बातचीत हुई। शपथ ग्रहण समारोह का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पीएम मोदी और पटनायक आपस में बात करते हुए देखे जा रहे हैं।