Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Odisha Weather: कई राज्यों से मानसून की विदाई, पर ओडिशा में वर्षा की संभावना; कल से मौसम में होगा बदलाव

    By Sheshnath RaiEdited By: Aysha Sheikh
    Updated: Fri, 20 Oct 2023 08:14 AM (IST)

    Odisha Weather News भारत में कई राज्यों से मानसून की विदाई हो चुकी है लेकिन ओडिशा में अभी भी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार 21 से मौसम में ...और पढ़ें

    Odisha Weather: कई राज्यों से मानसून की विदाई, पर ओडिशा में वर्षा की संभावना
    Odisha Weather: कई राज्यों से मानसून की विदाई, पर ओडिशा में वर्षा की संभावना

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बन गया है। यह उत्तर-पश्चिम दिशा में गति करेगा और अगले 24 घंटे में यानी शुक्रवार को यह कम दबाव में तब्दील हो जाएगा।

    यह जानकारी भारतीय मौसम विभाग की तरफ से दी गई है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को कम दबाव का क्षेत्र बनने के बाद इसकी गतिविधि के बारे में पता चलेगा।

    दशहरे के आसपास राज्य में वर्षा होने के आसार

    समय के साथ इसके दक्षिण बांग्लादेश और म्यांमार की ओर बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा है कि इसके प्रभाव से दशहरे के आसपास राज्य में वर्षा होने के आसार हैं।

    तटीय ओडिशा और उत्तरी ओडिशा में वर्षा होने की ज्यादा संभावना है। 21 से मौसम में बदलाव होगा। मौसम विभाग के अनुसार 22 अक्टूबर से आसमान में बादल छाने के साथ ही बारिश होने की संभावना है।

    हालांकि एक बार फिर मौसम विभाग ने कहा है कि चक्रवाती परिसंचरण के कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील होने के बाद इसकी रूप रेखा क्या होगी, वह पता चलेगा। अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि ओडिशा पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा।

    ये भी पढ़ें -

    Odisha News: ओडिशा में नल जल आपूर्ति के लिए सरकार का प्लान तैयार, इस माह से मिलेगा योजना का लाभ

    Bihar Weather: ठंड की दस्तक के बीच फिर बदला मौसम, पटना समेत कई इलाकों में गर्मी का अहसास