Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Odisha Weather Update: ओडिशा में 48 घंटे से जारी है मूसलाधार बारिश, कई जिलों में बिजली गिरने और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट

    Updated: Tue, 28 Jul 2026 11:10 AM (GMT+05:30)

    ओडिशा में गहरे अवदाब के कारण पिछले 48 घंटों से मूसलाधार बारिश हो रही है, जिसके 2 अगस्त 2026 तक जारी रहने की संभावना है। ...और पढ़ें

    ओडिशा का मौसम ( एआई जेनरेटेड तस्वीर )

    ओडिशा का मौसम ( एआई जेनरेटेड तस्वीर )

    HighLights

    1. ओडिशा में गहरे अवदाब से 48 घंटे से मूसलाधार बारिश।

    2. मौसम विभाग ने 2 अगस्त तक बारिश जारी रहने की संभावना जताई।

    3. कई जिलों में बिजली, तेज हवाओं के साथ ऑरेंज, येलो अलर्ट।

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तथा पश्चिम बंगाल-उत्तरी ओडिशा तट से सटे क्षेत्रों पर बने गहरे अवदाब (डीप डिप्रेशन) के प्रभाव से पिछले 48 घंटों के दौरान ओडिशा के कई हिस्सों में भारी से अति भारी वर्षा दर्ज की गई है।

    भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा कि राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में 2 अगस्त 2026 तक वर्षा गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। इसे देखते हुए कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो चेतावनी जारी की गई है।

    29 जुलाई सुबह 8:30 बजे तक ऑरेंज चेतावनी

    सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा, बरगढ़ और संबलपुर जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके लिए मौसम विभाग ने उक्त जिले के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी किया है।

    29 जुलाई 2026 सुबह 8:30 बजे से 30 जुलाई 2026 सुबह 8:30 बजे तक येलो चेतावनी

    बालेश्वर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रापड़ा, जगतसिंहपुर, कटक, सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा, बरगढ़, केंदुझर, मयूरभंज, नुआपड़ा, गजपति, गंजाम, पुरी, खुर्दा और नयागढ़ जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ आंधी तथा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है।

    खबरें और भी

    30 जुलाई 2026 सुबह 8:30 बजे से 31 जुलाई 2026 सुबह 8:30 बजे तक येलो चेतावनी

    बालेश्वर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रापड़ा, जगतसिंहपुर, कटक, केंदुझर, मयूरभंज, गजपति, गंजाम, पुरी, खुर्दा और नयागढ़ जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

    2 अगस्त 2026 सुबह 8:30 बजे से 3 अगस्त 2026 सुबह 8:30 बजे तक येलो चेतावनी

    सुंदरगढ़, केंदुझर और मयूरभंज जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, बिजली गिरने की आशंका के समय खुले स्थानों में न रहने तथा स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है।

    यह भी पढ़ें- भारी बारिश के बाद पुरी के प्राचीन कपालमोचन मंदिर में घुसा नाले का पानी, व्यवस्था पर उठे सवाल