Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Odisha: क्‍या ओडिशा में चक्रवाती तूफान देने जा रहा है दस्‍तक? खतरे को भांपते हुए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
    Updated: Fri, 29 Sep 2023 10:48 AM (IST)

    ओडिशा में मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले समय में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान लगाया है। ऐसा इसलिए क्‍योंकि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत ...और पढ़ें

    ओडिशा में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए अलर्ट।
    ओडिशा में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए अलर्ट।

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र का आज कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील होने की पूरी संभावना है। इसके प्रभाव से राज्य में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। भुवनेश्वर स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने यह अनुमान जताया है।

    भारी बारिश को देखते हुए जारी अलर्ट

    मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, यह चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र आज कम दबाव में बदल सकता है। इसके प्रभाव से मौसम विभाग ने 30 अक्टूबर से 3 अक्टूबर तक प्रदेश में भारी बारिश की संभावना जताई है।

    संभावित बारिश की स्थिति को देखते हुए राज्य के 10 जिलों के लिए एक से दो अक्टूबर की सुबह तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ये जिले हैं बलांगीर, सोनपुर, बरगढ़, संबलपुर, झारसुगुड़ा, देवगढ़, सुंदरगढ़, अनुगुल, केंदुझर और मयूरभंज

    यह भी पढ़ें: संबलपुर: पिस्तौल की नोंक पर बदमाशों ने लूटा तीन लाख का चेन, दुकान बंद कर लौट रहे थे घर, तभी हुई छिनतई

    मौसम विभाग ने पहले से लगाया था अनुमान

    गौरतलब है कि कुछ दिन पहले आईएमडी के डीजी ने जानकारी दी थी कि अक्टूबर के पहले सप्ताह में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। कम दबाव का क्षेत्र धीरे-धीरे एक अवसाद में बदल जाएगा। बाद में उन्होंने कहा कि इसके गहरे अवसाद में बदलने की संभावना है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: ढाई साल की बच्ची को लेकर पिता ने नदी में लगाई छलांग, एक महीने पहले पत्‍नी ने किया था सुसाइड, तलाश जारी