Iran Israel Conflict: खाड़ी देशों में फंसे ओडिशा के लोग, डर और चिंता में है परिवार
ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच मध्य पूर्व में चल रहे संघर्ष ने मानवीय संकट का रूप ले लिया है। खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव के कारण ओडिशा के कई परिवार चि ...और पढ़ें

अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ईरान का भीषण मिसाइल अटैक (फोटो- रॉयटर)
HighLights
मध्य पूर्व संघर्ष से ओडिशा के परिवार चिंतित।
गंजम, केंद्रपाड़ा के श्रमिक खाड़ी में फंसे।
परिवार ने सुरक्षित वापसी की अपील की।
एजेंसी, भुवनेश्वर। मिडिल ईस्ट में ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच छिड़ा संघर्ष अब एक मानवीय संकट में बदल गया है। खाड़ी देशों में हो रहे धमाकों और बढ़ते तनाव ने ओडिशा के कई परिवारों की चिंता बढ़ा दी है।
ईरान पर इजराइल-US के हमलों और कई खाड़ी देशों में तेहरान के जवाबी कदमों ने संघर्ष प्रभावित पश्चिम एशिया में फंसे ओडिशा के वर्कर्स के परिवारों में चिंता और डर पैदा कर दिया है, जिनमें से कई ने अधिकारियों से सुरक्षित निकालने की अपील की है।
ईरान से लेकर कतर और सऊदी अरब तक काम कर रहे ओडिशा के दर्जनों लोग असमंजस की स्थिति में हैं, जबकि यहां उनके स्वजन भय और दहशत में दिन गुजार रहे हैं।
ओडिशा के कई वर्कर्स, खासकर गंजम और केंद्रपाड़ा जिलों के, कथित तौर पर फ्लाइट कैंसल होने और बढ़ते सुरक्षा तनाव के कारण UAE, कतर और इजराइल जैसे देशों में फंस गए हैं।
वहीं, इजरायल और ईरान के बीच तनाव बढ़ने के कारण कई दिनों तक हुई बाधाओं के बाद अब हवाई यात्रा धीरे‑धीरे सामान्य हो रही है। दुबई और अबू धाबी आज शाम से सीमित उड़ानों का संचालन शुरू करने जा रहे हैं।
सीएम हुए एक्टिव
मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने इस संबंध में केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, विदेश मंत्रालय ने निकासी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विदेश मंत्रालय ने शुरू की प्रक्रिया
ओडिशा के विधि मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने बताया कि विदेश मंत्रालय दुबई में फंसे ओड़िशावासियों को सुरक्षित वापस लाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रहा है। राज्य और केंद्र सरकार के बीच समन्वय के साथ यह प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।
खबरें और भी
समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ।
यह भी पढ़ें- ईरान में अब भी फंसे हैं 1200 भारतीय छात्र, इंटरनेट बंद होने से रुपये और खाने-पीने का संकट; दूतावास कर रहा मदद