Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    BJP Leaders Odisha Visit: 8 को राजनाथ सिंह और 12 मई को अमित शाह आ रहे हैं ओडिशा, चुनावी सभा को करेंगे संबोधित

    Updated: Sun, 05 May 2024 09:55 PM (IST)

    आगामी आठ मई को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और 12 मई को गृह मंत्री अमित शाह ओडिशा दौरे पर आ रहे हैं। रक्षा मंत्री वहां पर रायगड़ा का दौरा करेंगे। बता दें ...और पढ़ें

    8 को राजनाथ सिंह और 12 मई को अमित शाह आ रहे हैं ओडिशा
    8 को राजनाथ सिंह और 12 मई को अमित शाह आ रहे हैं ओडिशा

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। Rajnath Singh & Amit Shah Visit: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आठ मई को ओडिशा दौरे पर आ रहे हैं और वह वहां रायगड़ा का दौरा करेंगे। इसके अलावा वहीं गृह मंत्री अमित शाह 12 मई को फिर से ओडिशा का दौरा करने वाले हैं।

    बता दें कि भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी विजयपाल सिंह तोमर ने बताया कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व चुनाव प्रचार के लिए ओडिशा के लगातार दौरे पर हैं।

    विदेश मंत्री भी हैं ओडिशा दौरे पर

    विदेश मंत्री एस जयशंकर शनिवार से दो दिवसीय ओडिशा के दौरे पर हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार को दोपहर एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देर रात ओडिशा पहुंचे हैं। वे सोमवार को बरहमपुर और नवरंगपुर में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।

    प्रधानमंत्री 10 और 11 रहेंगे ओडिशा दौरे पर

    प्रधानमंत्री 10 और 11 मई को फिर ओडिशा का दौरा करेंगे। वह 10 मई को भुवनेश्वर में रोड शो करेंगे और 11 मई को बलांगीर में एक जनसभा में शामिल होंगे।

    राज्य के नेताओं ने ये कहा 

    बता दें कि 25 अप्रैल को गृह मंत्री अमित शाह ने सोनपुर में चुनावी सभा की थी। इसके बाद 28 अप्रैल को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बरहमपुर में विजय संकल्प समावेश में भाग लिए थे।

    राज्य के नेताओं का कहना है कि आगामी दिनों में भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व इसी तरह से लगातार ओडिशा का दौरा करेगा।

    ये भी पढ़ें-

    Jaishankar In Odisha: 'PoK पूरी तरह से भारत का हिस्सा', कटक में देश की योजनाओं पर भी खूब बोले एस. जयशंकर

    Odisha Election News: ओडिशा में Congress ने 5 विधानसभा प्रत्याशियों का काटा पत्ता, अब इनकी जगह इन्हें दिया टिकट

    खबरें और भी