विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PM Modi Odisha Visit: 16 महीने में 7वीं बार पहुंचे पीएम मोदी, 1700 करोड़ रुपए के रेल प्रोजेक्ट का दिया उपहार

Published: Sat, 27 Sep 2025 12:08 PM (IST)

ओडिशा में भाजपा सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7वीं बार ओडिशा दौरे पर आए। उन्होंने झारसुगुड़ा युवा समावेश ...और पढ़ें

भाजपा सरकार बनने के बाद 16 महीने में 7वीं बार ओडिशा पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। फाइल फोटो
भाजपा सरकार बनने के बाद 16 महीने में 7वीं बार ओडिशा पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा में भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 7वीं बार ओडिशा के दौरे पर आए हैं।

पहली बार प्रधानमंत्री ओडिशा में जब भाजपा की सरकार बनी तब भुवनेश्वर में 12 जून 2024 को आयोजित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिए थे। प्रधानमंत्री के दौरे की सूची इस प्रकार है।

  • 12 जून 2024- भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भागीदारी, भुवनेश्वर
  • 17 सितंबर 2024- योजना समारोह, पुरी
  • 29 नवम्बर 2024- राष्ट्रीय डीजीपी सम्मेलन, भुवनेश्वर
  • 9 जनवरी 2025- प्रवासी भारतीय सम्मेलन, भुवनेश्वर
  • 28 जनवरी 2025- उत्कर्ष ओडिशा सम्मेलन, भुवनेश्वर
  • 20 जून 2025- भाजपा सरकार के एक वर्ष पूर्ति समारोह, भुवनेश्वर
  • 27 सितम्बर 2025- झारसुगुड़ा युवा समावेश में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री आज ओडिशा पहुंचे हैं।

प्रधानमंत्री के 16 महीने में 7 बार ओडिशा आगमन यह दर्शाता है कि ओडिशा से एवं ओडिशा के लोगों से प्रधानमंत्री के मन में कितना प्यार है। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने अपने एक्स (ट्विटर) हैंडल पर ट्वीट करके लिखा है कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने हमेशा ओडिशा को प्राथमिकता दी है।

आज एक बार फिर विकास का उपहार लेकर मोदी जी ओडिशा आए हैं और आज भी ओडिशा को 1700 करोड़ रुपये के रेल प्रोजेक्ट का उपहार दिया है।

अंत्योदय योजना में ओडिशा के लिए 50 हजार घर आवंटित किए हैं। इसके साथ ही ओडिशा कौशल विकास परियोजना के दूसरे चरण की भी आज प्रधानमंत्री ने शुरुआत की है।

यही कारण है कि आज प्रधानमंत्री का काफिला जैसे ही झारसुगुड़ा एयरपोर्ट से निकला। सड़क के दोनों तरफ पारंपरिक नृत्य गीत के साथ लोगों ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया।

प्रधानमंत्री ने भी लोगों को निराश नहीं किया अपनी गाड़ी से निकलकर लोगों का अभिवादन करते नजर आए। वहीं प्रधानमंत्री की एक झलक पाने को लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला।

यह भी पढ़ें- मानसून की विदाई के बीच 5 राज्यों में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार समेत देश के अन्य इलाकों में आज कैसा रहेगा मौसम?

यह भी पढ़ें- ओड़िया सिनेमा ने रचा इतिहास, पहली बार सुबह साढ़े 5 बजे रिलीज हुई कोई फिल्म

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।