Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पुलिस कॉन्‍स्‍टेबल ने शादीशुदा महिला संग किया दुष्‍कर्म, सालों साल करता रहा शोषण, इंसाफ के लिए भटक रही पीड़िता

    By Sheshnath RaiEdited By: Arijita Sen
    Updated: Wed, 30 Aug 2023 04:30 PM (IST)

    Odisha News एक शादीशुदा महिला ने एक पुलिस काॅन्‍स्‍टेबल के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि काॅन्‍स्‍टेबल बार-बार उसके साथ दुष्कर् ...और पढ़ें

    पुलिस कॉन्‍स्‍टेबल पर शादीशुदा महिला ने लगाया दुष्‍कर्म का आरोप।
    पुलिस कॉन्‍स्‍टेबल पर शादीशुदा महिला ने लगाया दुष्‍कर्म का आरोप।

    संवाद सहयोगी, कटक। Odisha News: एक शादीशुदा महिला ने एक पुलिस काॅन्‍स्‍टेबल के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि काॅन्‍स्‍टेबल बार-बार उसके साथ दुष्कर्म करता था। इस बीच उसका एक बच्ची भी है। काॅन्‍स्‍टेबल ने धमकी दी है यदि इसके बारे में किसी को पता चला, तो वह हम दोनों (पति-पत्नी) को जान से मार देगा। ऐसा ही कुछ सनसनीखेज मामला पीड़ित महिला की ओर से कटक महिला थाने में दर्ज किया गया है।

    कुछ इस तरह से हुई थी महिला संग कॉन्‍स्‍टेबल की मुलाकात

    मंगलवार की रात को दी जाने वाली इस शिकायत के अनुसार, तुलसीपुर चहटा नगर इलाके में रहने वाली 30 साल की वह महिला अपनी पति के साथ रहती है। उससे पहले वह चौधरी बाजार इलाके में रहती थी।

    महिला के पति रसोईया के तौर पर काम कर परिवार का गुजारा करते हैं। ओडिशा पुलिस में काॅन्‍स्‍टेबल के तौर पर कार्य करने वाला ढेंकनाल का वह युवक उनके घर शादी की एक दावत में काम के सिलसिले में बातचीत करने के लिए आया था।

    पति की गैर मौजूदगी में महिला संग बनाता था संबंध

    तभी उसका उस महिला के साथ संबंध जुड़ गया। वर्ष 2013 के बाद से वह नियमित तौर पर उस महिला के घर पर आता-जाता था।

    महिला के पति की गैर मौजूदगी में वह काॅन्‍स्‍टेबल उस महिला के घर पर बार-बार आता था। महिला की इच्छा के विरुद्ध वह उस महिला के साथ जोर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाता था।

    इस संबंध में अगर किसी को कुछ भी कहा तो, महिला के पति को गाजा चालान मामले में फंसा देने की वह धमकी देता था। साथ ही साथ दोनों पति-पत्नी की हत्या करने की भी धमकी दी थी। जिसके चलते वह महिला पूरी तरह से डर गई थी।

    बात-बात पर कॉन्‍स्‍टेबल देता था महिला को धमकी

    यहां तक कि उस महिला को अपने पति के साथ संबंध न रखने की भी चेतावनी दे रहा था। डर के मारे वह महिला अपने पति के साथ संबंध नहीं रख रही थी।

    उस काॅन्‍स्टेबल से बार-बार दुष्कर्म होने के चलते वर्ष 2017 में वह गर्भवती हो गई और बाद में उनकी एक बेटी हुई। काॅन्‍स्टेबल ने बच्‍ची को भी कई बार जान से मारने की कोशिश की थी।

    इस संबंध में 3 अगस्‍त, 2020 को पीड़िता महिला थाने में लिखित शिकायत दर्ज की थी, लेकिन काॅन्‍स्‍टेबल के दबाव में महिला थाने में आपसी बातचीत कर मामले को सलटा लिया गया।

    इस दौरान तय हुआ था कि काॅन्‍स्‍टेबल महिला को 15 अगस्‍त , 2020 तक 1 लाख 50 हजार रुपये देगा और सितंबर महीने से उनकी बेटी के नाम पर सुकन्या योजना में हर महीने 4 हज़ार रुपये जमा करेगा। 

    काॅन्‍स्टेबल ने ऐसा करने का भरोसा भी दिया था, लेकिन बाद में वह उसे पूरा नहीं किया। उसे टालने के साथ-साथ वह उल्‍टा महिला को ब्लैकमेल करने लगा और कई दफा उससे पैसे लूटने लगा।

    आरोपित कॉन्‍स्‍टेबल ने रचाई शादी

    इस बीच काॅन्‍स्टेबल ने शादी कर ली और वह कटक में रहने लगा। जैसे ही महिला को पता चला कि वह मार्थापुर रेलवे स्टेशन के पास रह रहा है, तो वह महिला पिछले बुधवार को कॉन्‍स्‍टेबल की तस्‍वीर अपने साथ लेकर मार्थापुर पहुंची। वहां पर उसका पता न चलने के बाद फिर से वह उसके बारे में खबर पाकर धबलेश्वरगड़ा इलाके के पास पहुंची। यहां दोनों की मुलाकात हुई और खूब झगड़ा हुआ। 

    खबरें और भी

    पीड़ित महिला को मिला पति का साथ

    पीड़ित महिला के पति को अब सारी बात पता है और वह अपनी पत्‍नी को इन सबसे निकालने की कोशिश में लगा हुआ है। पति का साथ पाकर महिला ने दोबारा कॉन्‍स्‍टेबल के खिलाफ महिला थाने में शिकायत दर्ज की। आरोपित कॉन्‍स्‍टेबल अब भी उसे धमकी दे रहा है। ऐसे में उसे कैसे न्याय मिलेगा, इसे लेकर चर्चा जारी है।