Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ओडिशा के कोरापुट जिले से तस्करी कर आंध्र प्रदेश ले जाए जा रहे 21 बच्चों को पुलिस ने बचाया, तीन बिचौलिये गिरफ्तार

    By Jagran NewsEdited By: Prateek Jain
    Updated: Sat, 25 Nov 2023 06:04 PM (IST)

    सेमिलीगुड़ा पुलिस ने शुक्रवार देर रात कोरापुट जिले के दामनजोड़ी चौक से 21 बाल मजदूरों को रेस्क्यू करने के साथ इस सिलसिले में तीन बिचौलियों को गिरफ्तार ...और पढ़ें

    ओडिशा के कोरापुट से तस्करी कर आंध्र प्रदेश ले जाए जा रहे 21 बच्चों को पुलिस ने बचाया। (सांकेतिक तस्‍वीर)
    ओडिशा के कोरापुट से तस्करी कर आंध्र प्रदेश ले जाए जा रहे 21 बच्चों को पुलिस ने बचाया। (सांकेतिक तस्‍वीर)

    HighLights

    1. आंध्र प्रदेश में बाल मजदूर के रूप में काम करने के लिए ले जाए जा रहे थे बच्‍चे
    2. बिचौलियों ने बच्‍चों को 500 रुपये दैनिक वेतन देने का वादा किया था

    संतोष कुमार पांडेय, अनुगुल। सेमिलीगुड़ा पुलिस ने शुक्रवार देर रात कोरापुट जिले के दामनजोड़ी चौक से 21 बाल मजदूरों को रेस्क्यू करने के साथ इस सिलसिले में तीन बिचौलियों को गिरफ्तार किया है।

    प्राप्त सूचना के मुताबिक, धान की कटाई के लिए मजदूरों के रूप में काम करने के लिए तस्करी कर ले जाये जा रहे 17 नाबालिग लड़कियों सहित 21 बच्चों को पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश ले जाया जा रहा था।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिचौलियों ने कोरापुट जिले के दमनजोड़ी, काकरीगुम्मा और नारायणपाटना इलाकों से इन बच्चों को धान की कटाई के लिए पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश में बाल मजदूर के रूप में काम करने के लिए बुलाया था।

    बस का इंतजार कर रहे थे ब‍िचौल‍िये

    शुक्रवार देर रात जब तीन बिचौलिये बच्चों को आंध्र प्रदेश ले जाने के लिए दामनजोड़ी चौक पर बस का इंतजार कर रहे थे इसी दौरान एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उस जगह पर छापा मारा और बच्चों को रेस्क्यू करने के साथ तीन बिचौलियों को धर दबोचा।

    पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर बच्चों ने बताया कि बिचौलियों ने उन्हें 500 रुपये दैनिक वेतन देने का वादा किया था, जिसके बाद पुलिस ने मुक्त कराए गए बच्चों को बाल कल्याण समिति को सौंप दिया है और तीनों बिचौलियों को गिरफ्तार कर लिया है।

    जांच में जुटी पुलिस

    पुलिस इस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है, ताकि इससे पहले भी अगर नाबालिग बच्चों को लालच देकर या तस्करी कर दूसरे राज्यों में भेजा गया है तो उन्हें भी रेस्क्यू किया जा सके।

    यह भी पढ़ें - Odisha Road Accident: मालकानगिरि में दर्दनाक हादसा, घाटी में वाहन पलटने से 5 श्रमिक की मौत; सात गंभीर रूप से घायल

    यह भी पढ़ें - Odisha Crime News : ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, वेबसाइट के जरिए नौकरी दिलाने का देते थे झांसा; दो दबोचे गए

    खबरें और भी