विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Odisha News: 4 दिवसीय दौरे पर ओडिशा पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू, कल जगन्नाथ रथ यात्रा में होंगी विशेष मेहमान

Published: Sat, 06 Jul 2024 03:22 PM (GMT+05:30)

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार को भारतीय वायुसेना के विशेष विमान के जरिए चार दिवसीय दौरे पर ओडिशा पहुंच ...और पढ़ें

चार दिवसीय दौरे पर ओडिशा पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
चार दिवसीय दौरे पर ओडिशा पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

HighLights

  1. भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से राष्ट्रपति आज पहुंची भुवनेश्वर
  2. आज रात राजभवन में ही विश्राम करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
  3. 8 जुलाई को राष्ट्रपति पुरी में समुद्र किनारे जाएंगी भ्रमण करने

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू चार दिवसीय दौरे पर आज ओडिशा पहुंच चुकी हैं। वे भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से आज भुवनेश्वर पहुंची।

राष्ट्रपति एयरपोर्ट से सीधे जयदेव भवन गई। यहां पर एक समारोह में शामिल हुई और समारोह सम्पन्न होने के बाद राष्ट्रपति का काफिला राजभवन पहुंचा, जहां वह रात्रि विश्राम करेंगी।

रविवार को राष्ट्रपति जाएंगी पुरी

रविवार सुबह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भारतीय वायु सेना के एक विशेष विमान से पुरी के लिए उड़ान भरेंगी। वह पुरी रथ यात्रा में विशिष्ट अतिथि होंगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर ब्लू बुक के तहत सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। राष्ट्रपति की यात्रा के दौरान उनके रूट को नो फ्लाइंग जोन बना गया है।

उनकी यात्रा के मार्ग को सील किया जाएगा। राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए विशेष सुरक्षा बल और राज्य पुलिस की टीमें भी तैनात की जाएंगी। रूफ टॉप शार्प शूटर स्नाइपर अलर्ट पर रहेंगे। राष्ट्रपति की कार्यसूची के मुताबिक रविवार को वह पुरी दौरे पर जाएंगी और अपराह्न में महाप्रभु की रथयात्रा में शामिल होंगी।

8 जुलाई को ये रहेगा कार्यक्रम

8 जुलाई की सुबह वह पुरी समुद्र के किनारे भ्रमण करेंगी। इसके बाद भुवनेश्वर लौट आएंगी। भुवनेश्वर पूर्वाह्न में खंडगिरी एवं उदयगिरी गुफा का परिदर्शन करेंगी। इसके साथ ही वह बीके.कॉलेज ऑफ आर्ट एण्ड क्राफ्ट्स के छात्र-छात्राओं के साथ मिलेंगी और उनके साथ बातचीत करेंगी।

इसी दिन अपराह्न में भुवनेश्वर मेंढाशाल हरिड़ामड़ा स्थित डिवाइन रिट्रिट सेंटर में एक कार्यक्रम में राष्ट्रपति भाग लेंगी। 9 जुलाई को पूर्वाह्न में जटनी स्थित नाइजर के स्नातक समारोह उत्सव में भाग लेंगी और फिर दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।

ये भी पढ़ें-

Odisha: जगन्नाथ रथयात्रा में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, रेल मंत्री ने बताया-भक्तों के लिए कैसी होगी व्यवस्था

रत्न भंडार खोलने पर आया नया अपडेट! 16 सदस्यीय कमेटी की बैठक आज, लिया जा सकता है बड़ा फैसला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।