Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    राष्ट्रपति मुर्मू के ओडिशा दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा के होंगे कड़े इंतजाम; 150 अफसर के साथ 35 प्लाटून होंगे तैनात

    By Jagran NewsEdited By: Shashank Shekhar
    Updated: Sun, 19 Nov 2023 06:49 PM (IST)

    राष्ट्रपति के ओडिशा दौरे को लेकर प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 21 नवंबर को ओडिशा पहुंचेंगी। राष ...और पढ़ें

    राष्ट्रपति मुर्मू के ओडिशा दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट
    राष्ट्रपति मुर्मू के ओडिशा दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट

    HighLights

    1. एयरक्राफ्ट एमआई-17 से बुर्ला पहुंचेंगी राष्ट्रपति
    2. 150 पुलिस अधिकारी और 35 प्लाटून पुलिस बल रहेंगे तैनात

    संवाद सूत्र, संबलपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबलपुर दौरे को लेकर पुलिस की ओर से कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था का इंतजाम किया गया है। इसके अलावा उपनगर बुर्ला स्थित महानदी कोलफिल्डस लिमिटेड के मुख्यालय जागृति विहार स्थित हवाईपट्टी में भारतीय वायुसेना की ओर से शनिवार के दिन एयरक्राफ्ट एमआई-17 का ट्रायल रन भी किया गया।

    बताया गया है कि 21 नवंबर को दोपहर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जेट प्लेन से झारसुगुड़ा स्थित वीर सुरेंद्र साय हवाईअड्डे पहुंचेंगी और वहां से एयरक्राफ्ट एमआई-17 से बुर्ला पहुंचेंगी।

    वहीं, मंगलवार शाम 21 नवंबर को बुर्ला स्थित वीर सुरेंद्र साय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के पंद्रहवें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति मुर्मू मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होंगी।

    कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था का इंतजाम

    बुधवार दोपहर 22 नवंबर को संबलपुर के किलासमा निकटस्थ ब्रह्मकुमारी के पावन सरोवर में आयोजित कार्यक्रम में ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास, केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान समेत ब्रह्मकुमारी के राजयोगी मृत्युंजय, राजयोगिनी शैलु दीदी और राजयोगिनी पार्वती दीदी के साथ शामिल होंगी।

    राष्ट्रपति मुर्मु के इस दौरे को देखते हुए संबलपुर जिला पुलिस की ओर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया है।

    उत्तरांचल पुलिस आईजी डॉ. दीपक कुमार और एसपी मुकेश कुमार भामो ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया है और बताया है कि राष्ट्रपति के इस दौरे को देखते हुए 150 पुलिस अधिकारी और 35 प्लाटून पुलिस बल को विभिन्न स्थानों में तैनात किया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें: सामान्य ट्रेन से यात्रा करने वाली पहली राष्ट्रपति होंगी द्रौपदी मुर्मू, तय करेंगी 32 किमी का सफर; जानिए कैसी है तैयारियां

    यह भी पढ़ें: प्यार का ये कैसा अंजाम! प्रेम, शादी और बच्चे, अब दूसरे की खातिर रच डाली साजिश, फिर...

    यह भी पढ़ें: पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात 'मिधिली', क्‍या ओडिशा को है इससे सतर्क रहने की जरूरत, अलर्ट जारी

    यह भी पढ़ें: भगवान राम और माता सीता ने व्रत रखकर सबसे पहले की थी छठ पूजा, व्रत रखकर की थी सूर्य देव की आराधना

    खबरें और भी