Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जगन्नाथ धाम तक पहुंचना आसान! हवाई मार्ग से जुड़ेगा पुरी, अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट परियोजना को मिली मंजूरी

    Updated: Sat, 04 Apr 2026 08:02 PM (GMT+05:30)

    केंद्र सरकार ने पुरी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा परियोजना के लिए वन भूमि डायवर्जन को सैद्धांतिक (स्टेज-1) मंजूरी दे दी है। इससे भगवान जगन्नाथ धाम तक हवाई ...और पढ़ें

    पुरी जगन्नाथ

    पुरी जगन्नाथ

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। पुरी स्थित भगवान जगन्नाथ धाम तक पहुंच अब और आसान होने जा रही है। बहुप्रतीक्षित पुरी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा परियोजना को बड़ी राहत मिली है, क्योंकि केंद्र सरकार ने वन भूमि डायवर्जन के लिए सैद्धांतिक (स्टेज-1) मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद परियोजना के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है, जिससे देश-विदेश के श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सीधी हवाई सुविधा मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।

    मिनिस्ट्री ऑफ एनवायरनमेंट, फॉरेस्ट एंड क्लाइमेट चेंज द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, ओडिशा सरकार के प्रस्ताव को फारेस्ट (कंजर्वेशन) एक्ट, 1980 के तहत मंजूरी दी गई है। यह स्वीकृति केंद्र द्वारा गठित सलाहकार समिति की समीक्षा के बाद दी गई।

    अधिसूचना के अनुसार, केंद्र सरकार ने पुरी वन प्रभाग के अंतर्गत 27.887 हेक्टेयर डीएलसी वन भूमि के डायवर्जन के लिए सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान की है। इस भूमि पर प्रस्तावित श्री जगन्नाथ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का निर्माण किया जाएगा।

    यह स्वीकृति राज्य सरकार के प्रस्ताव और सलाहकार समिति की सिफारिशों पर विस्तृत विचार के बाद दी गई है। हालांकि, अंतिम स्टेज दो मंजूरी से पहले कुछ शर्तों को पूरा करना आवश्यक होगा।

    ओडिशा सरकार ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए पहले ही वन स्वीकृति मांगी थी, जिस पर कई वर्षों से चर्चा चल रही थी। अब इस महत्वपूर्ण मंजूरी के साथ परियोजना के क्रियान्वयन की दिशा में एक बड़ा कदम बढ़ गया है।

    प्रस्तावित हवाई अड्डे से देश के प्रमुख तीर्थस्थल पुरी की हवाई कनेक्टिविटी हो जाएगी, जिससे पर्यटन और क्षेत्रीय आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। अधिकारियों के अनुसार, अंतिम मंजूरी प्राप्त करने और निर्माण कार्य शुरू करने के लिए निर्धारित शर्तों का पालन करना बेहद जरूरी होगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- CAG रिपोर्ट में ओडिशा का ‘मेगा सिस्टम फेल’: 3295 करोड़ से अधिक की अनियमितता उजागर, खनन से जेल तक लापरवाही

    यह भी पढ़ें- ओडिशा के भद्रक में 9 महीने से खंडहर बना स्कूल, पेड़ों के नीचे गढ़ा जा रहा नौनिहालों का भविष्य