विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Holi 2026: चंद्रग्रहण के चलते बदला पूजा नियम, पुरी जगन्नाथ मंदिर में इस बार रात में होगा सोनावेश अनुष्ठान 

Published: Tue, 03 Mar 2026 12:42 PM (IST)

chandra grahan 2026 के कारण पुरी जगन्नाथ मंदिर में सोनावेश अनुष्ठान इस बार रात में होगा, जो पारंपरिक रूप से ...और पढ़ें

puri jagannath mandir

puri jagannath mandir

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। केतु-ग्रस्त चंद्रग्रहण के कारण इस बार भगवान Jagannath Puri का भव्य सोनावेश अनुष्ठान रात्रि में संपन्न किया जाएगा। परंपरागत रूप से दिन में होने वाला यह स्वर्णाभूषण श्रृंगार ग्रहण से जुड़े धार्मिक नियमों को ध्यान में रखते हुए पुनर्निर्धारित किया गया है। श्रद्धालुओं में इसे लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

श्री जगन्नाथ मंदिर के सूत्रों के मुताबिक, मंदिर के कपाट तड़के 1 बजे खोल दिए गए थे और निर्धारित नीतियां सुबह-सुबह पूरी कर ली गईं। हालांकि, ग्रहण काल की परंपराओं के पालन में देवनीति (दैनिक पूजा-पाठ) स्थगित कर दी गई। ग्रहण समाप्ति के बाद ही आगे की नीतियां शुरू होंगी.

मंदिर प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भगवान जगन्नाथ की डोलबेदी तक शोभायात्रा सुबह निकलेगी या शाम को, यह दिनभर की नीतियों के सुचारु संचालन पर निर्भर करेगा। यदि सभी अनुष्ठान समय पर संपन्न हो गए तो कार्यक्रम निर्धारित परंपरा के अनुसार आगे बढ़ेगा.

चलंति प्रतिमा की निकलेगी

परंपरा के तहत भगवान से आज्ञामाला प्राप्त करने के बाद चलंति प्रतिमा डोल गोविंद, माता भूदेवी और श्रीदेवी मणि विमान में सवार होकर डोलबेदी की ओर प्रस्थान करेंगे। इस दौरान श्रद्धालुओं की मौजूदगी में अबीर और फागु से होली खेलने की भी परंपरा निभाई जाएगी, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय और रंगमय हो उठेगा।

जगन्नाथ संस्कृति विशेषज्ञ सूर्य नारायण रथ शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर डोल गोविंद के दर्शन अत्यंत शुभ माने जाते हैं। परंपरा के अनुसार वे मंदिर की सात बार परिक्रमा करते हैं और विशेष अनुष्ठान के तहत कुल 35 परिक्रमा पूरी करते हैं।

मंदिर प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि सभी नीतियां शास्त्रसम्मत तरीके से और ग्रहण संबंधी नियमों का कड़ाई से पालन करते हुए संपन्न कराई जाएंगी। श्रद्धालुओं से भी अपील की गई है कि वे व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

यह भी पढ़ें- Middle East Conflict: ओडिशा सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर, विदेशों में फंसे नागरिकों से सतर्क रहने की अपील

यह भी पढ़ें- पुरी जगन्नाथ मंदिर में 'दोल पूर्णिमा' पर भगदड़ जैसे हालात, कई श्रद्धालु घायल; प्रशासन ने संभाली कमान