Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vande Bharat: PM मोदी ने ओडिशा को दूसरी वंदे भारत की दी सौगात, शिक्षा मंत्री बोले- राज्य के लिए आज गौरव का पल

    By Jagran NewsEdited By: Shashank Shekhar
    Updated: Sun, 24 Sep 2023 03:34 PM (IST)

    Vande Bharat Train। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक साथ नौ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यह सभी ट्रेन अलग-अलग रूट पर दौड़ेगी। ...और पढ़ें

    PM मोदी ने ओडिशा को दूसरी वंदे भारत की दी सौगात
    PM मोदी ने ओडिशा को दूसरी वंदे भारत की दी सौगात

    HighLights

    1. भारतीय रेलवे अभिन्नता में भिन्नता का दर्शन कराती- राज्यपाल
    2. 505 किमी की दूरी 7 घंटे 45 मिनट में तय करेगी वंदे भारत

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में पुरी-राउरकेला वंदे भारत एक्सप्रेस के साथ नौ नई वंदे भारत ट्रेन सेवा का रविवार को शुभारंभ किया। इस अवसर पर भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

    इस मौके पर राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, भुवनेश्वर की सांसद अपराजिता सारंगी और राज्यसभा सांसद सुलता देव शामिल हुए।

    इसके अलावा भुवनेश्वर विधायक अनंत नारायण जेना, जटनी विधायक सुरेश कुमार राउतराय, रेलवे महाप्रबंधक मनोज शर्मा और खुर्दा डीआरएम एच एस बाजवा प्रमुख भी सम्मलित हुए।

    केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा,

    आज ओडिशा के लिए गौरव का दिन है। मई महीने में ओडिशा से पहली पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ हुआ था। हमारे रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उसी दिन ओडिशा में दूसरी वंदे भारत ट्रेन की घोषणा की थी। वंदे भारत ट्रेन सेवा शुरू होने से ओडिशा में और तेजी गति से विकास होगा।

    वहीं, इस अवसर पर राज्यपाल प्रोफेसर गणेशी लाल ने कहा कि भारतीय रेलवे अभिन्नता में भिन्नता का दर्शन कराती है।

    वहीं, इस अवसर पर विपक्षी दल के नेता जय नारायण मिश्र ने ओडिशा में तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस पुरी से रायपुर के बीच चलाने की मांग की।

    जानें पुरी और राउरकेला से ट्रेन खुलने का समय

    ओडिशा को प्रधानमंत्री ने दो वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात दी है। दूसरी वंदे भारत पुरी से राउरकेला तक चलेगी। यह ट्रेन 505 किमी की दूरी 7 घंटे 45 मिनट में तय करेगी।

    20836 पुरी-राउरकेला वंदे भारत ट्रेन पुरी से सुबह 5 बजे खुलेगी और उसी दिन दोपहर 12.45 बजे राउरकेला पहुंचेगी। वहीं, वापसी में यह ट्रेन राउरकेला से दोपहर 14:10 बजे खुलेगी और रात 21.40 बजे पुरी पहुंचेगी।

    य़ह भी पढ़ें: Odisha News: वित्त मंत्री ने 28,200 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट किया पेश, इन क्षेत्रों पर फोकस

    सप्ताह में इस दिन को छोड़कर छह दिन चलेगी

    बता दें कि दूसरी वंदे भारत पुरी से राउरकेला तक चलेगी। यह ट्रेन इस्पात नगरी राउरकेला समेत भुवनेश्वर, अनुगुल, संबलपुर और झारसुगुड़ा को जोड़ेगी।

    वंदे भारत की यह प्रीमियम सेवा पुरी और राउरकेला के मध्य तेज रेल कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शनिवार छोड़ सप्ताह में छह दिन नियमित रूप से चलेगी।

    यह भी पढ़ें: ओडिशा की राजनीति में महिलाओं का वंदन: मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक की पार्टी में नारी शक्ति का बोलबाला