Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vande Bharat Express Train: ओडिशा को दूसरी वंदे भारत की सौगात देंगे पीएम मोदी, पढें रूट और टाइमिंग

    By Jagran NewsEdited By: Shashank Shekhar
    Updated: Fri, 22 Sep 2023 09:39 PM (IST)

    Vande Bharat Express। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 सितंबर को देशभर में नौ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। वहीं ओडिशा को पीएम मोदी की य ...और पढ़ें

    ओडिशा को दूसरी वंदे भारत की सौगात देंगे पीएम मोदी
    ओडिशा को दूसरी वंदे भारत की सौगात देंगे पीएम मोदी

    HighLights

    1. वंदे भारत पुरी से राउरकेला तक 505 किमी की दूरी तय करेगी

    संवाद सूत्र, संबलपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत की सफलता का प्रमाण वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सफलता के नए ऊंचाइयों को छूने लगा है। इसी क्रम में 24 सितंबर 2023 के दिन प्रधानमंत्री मोदी द्वारा देशभर में अन्य आठ वंदे भारत एक्सप्रेस के साथ पुरी-राउरकेला वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ किया जाएगा।

    प्रगतिशील और आत्मनिर्भर भारत के प्रतीक, वंदे भारत एक्सप्रेस भारत की पहली स्वदेशी इंजीनियर सेमी-हाई स्पीड ट्रेन है, जो गति, सुरक्षा और यात्रियों को सेवा की पहचान है।

    वंदे भारत एक्सप्रेस बेहतर गुणवत्ता सुविधाओं के साथ आरामदायक यात्रा अनुभव प्रदान करता है। यह राजधानी भुवनेश्वर, कटक और संबलपुर को जोड़ने वाली ट्रेन पुरी और राउरकेला के बीच यात्रा के समय को कम कर देगी और विशेष रूप से तीर्थयात्रियों, व्यापारियों, छात्रों और पर्यटकों को लाभान्वित करेगी।

    शनिवार को छोड़कर सभी दिन चलेगी वंदे भारत

    इस दूसरे चरण में भारत एक्सप्रेस भगवान श्रीजगन्नाथ की नगरी पुरी को इस्पात नगरी राउरकेला समेत ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर, अनुगुल, संबलपुर और झारसुगुड़ा में औद्योगिक क्षेत्र को जोड़ेगी।

    यह प्रीमियम सेवा पुरी-राउरकेला के बीच सबसे तेज रेल कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। वहीं, शनिवार को छोड़कर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी।

    7 घंटे 45 मिनट में तय करेगी 505 किमी की दूरी

    वंदे भारत एक्सप्रेस पुरी से राउरकेला तक 505 किमी की दूरी 7 घंटे 45 मिनट में तय करेगी। ट्रेन संख्या 20836 पुरी-राउरकेला वंदे भारत ट्रेन पुरी से सुबह 5 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन दोपहर 12.45 बजे राउरकेला पहुंचेगी।

    वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 20835 राउरकेला-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस राउरकेला से दोपहर 14:10 बजे प्रस्थान करेगी और उसी रात 21.40 बजे पुरी पहुंचेगी।

    यह भी पढ़ें: ओडिशा की राजनीति में महिलाओं का वंदन: मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक की पार्टी में नारी शक्ति का बोलबाला

    खबरें और भी