Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ओडिशा: पुरी के स्वर्गद्वार श्मशान में लकड़ी का संकट, अंतिम संस्कार के लिए घंटों इंतजार

    By Laxmi Narayan PatnaikEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Tue, 04 Aug 2026 01:13 PM (IST)

    पुरी के पवित्र स्वर्गद्वार श्मशान में मंगलवार को लकड़ी की कमी के कारण अंतिम संस्कार में भारी परेशानी हुई, जिससे परिजनों को घंटों इंतजार करना पड़ा। ...और पढ़ें

    पुरी के स्वर्गद्वार श्मशान में लकड़ी का संकट, अंतिम संस्कार के लिए घंटों इंतजार

    पुरी के स्वर्गद्वार श्मशान में लकड़ी का संकट, अंतिम संस्कार के लिए घंटों इंतजार

    HighLights

    1. मंगलवार को पुरी स्वर्गद्वार श्मशान में लकड़ी की कमी।

    2. अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को घंटों इंतजार करना पड़ा।

    3. जिला प्रशासन से स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग।

    संवाद सूत्र, पुरी। ओडिशा के पवित्र स्वर्गद्वार श्मशान में मंगलवार सुबह लकड़ी की कमी के कारण अंतिम संस्कार में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

    जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 8 बजे तक 10 शव अंतिम संस्कार के लिए स्वर्गद्वार पहुंच चुके थे, लेकिन सोमवार रात से ही लकड़ी का भंडार समाप्त हो जाने के कारण परिजनों को घंटों इंतजार करना पड़ा।

    श्मशान में मौजूद कर्मचारियों ने बार-बार यह आश्वासन दिया कि पांच मिनट में लकड़ी पहुंच जाएगी, लेकिन काफी देर तक लकड़ी नहीं पहुंचने से परिजनों में नाराजगी और असंतोष देखने को मिला।

    WhatsApp Image 2026-08-04 at 8.59.07 AM

    स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह लगभग 5 बजे से 9 बजे तक यानी करीब चार घंटे तक लकड़ी की आपूर्ति नहीं हो सकी। लोगों का कहना है कि स्वर्गद्वार में इस तरह की स्थिति पहले कभी देखने को नहीं मिली।

    गौरतलब है कि पुरी का स्वर्गद्वार केवल पुरी जिले के लोगों के लिए ही नहीं, बल्कि ओडिशा के विभिन्न जिलों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी अंतिम संस्कार का एक प्रमुख धार्मिक स्थल माना जाता है।

    ऐसे में लकड़ी की कमी के कारण उत्पन्न हुई इस स्थिति को लेकर लोगों ने जिला प्रशासन से स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने और भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की है।