Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ओडिशा में इन दो लोकसभा सीट पर है कांग्रेस की नजर, 15 मई को राहुल तो 16 को खरगे भरेंगे हुंकार

    Updated: Tue, 14 May 2024 01:03 PM (IST)

    Odisha News ओडिशा में दूसरे चरण के चुनाव के लिए कांग्रेस ने कमर कस ली। पहले चरण के चुनाव में भले ही प्रचार के लिए पार्टी के किसी हेवीवेट नेता को नहीं ...और पढ़ें

    राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे की फाइल फोटो।
    राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे की फाइल फोटो।

    HighLights

    1. राहुल गांधी बाइक रैली के साथ बलांगीर में एक जनसभा को करेंगे संबोधित
    2. 16 मई को कांग्रेस अध्यक्ष खरगे पार्टी के लिए कंधमाल में करेंगे चुनाव प्रचार

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा में पहले चरण का चुनाव खत्म हो गया है परन्तु प्रचार के लिए किसी भी कांग्रेस के हैवीवेट नेता को नहीं देखा गया। हालांकि दूसरे चरण में कांग्रेस का चुनाव प्रचार जमेगा क्योंकि 15 मई को राहुल गांधी ओडिशा आ रहे हैं।

    वह ओडिशा में बाइक रैली के साथ बलांगीर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद अगले ही दिन 16 को एआईसीसी के अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे ओडिशा में प्रचार करेंगे। यह जानकारी कांग्रेस के ओडिशा प्रभारी अजय कुमार ने दी है।

    बलांगीर एवं कंधमाल लोकसभा सीट पर कांग्रेस की नजर

    कुमार ने कहा है कि 15 मई को राहुल दिन के 11 बजे भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। इसके बाद वह सीधे बलांगीर के लिए रवाना हो जाएंगे।

    बलांगीर में वह जनसभा को संबोधित कर दिल्ली लौट जाएंगे। बलांगीर से कांग्रेस उम्मीदवार मनोज मिश्र इस बार चुनाव मैदान में हैं।

    कुमार ने कहा कि वह बलांगीर इस बार चुनाव जीत रहे हैं। वहीं 16 मई को कांग्रेस अध्यक्ष खरगे आएंगे और पार्टी के लिए कंधमाल में चुनाव प्रचार करेंगे।

    राजनीतिक जानकारों का मानना है कि कांग्रेस की नजर बलांगीर एवं कंधमाल लोकसभा सीट पर है।ऐसे में इन दोनों सीट पर प्रचार करने के लिए कांग्रेस के दो हैवीवेट नेता यहां पहुंच रहे हैं।

    ओडिशा में होगा कांग्रेस के कई और नेताओं का आगमन

    यहां उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी सालेपुर समावेश में कांग्रेस के लिए चुनावी बिगुल बजाए थे। तब राहुल गांधी ने केन्द्र एवं राज्य सरकार पर हमला बोला था। इसके साथ ही उन्होंने राज्य के कांग्रेस कार्यकर्ता एवं नेताओं में एक जोश भरने का भी प्रयास किया था।

    इसके बाद रायगड़ा में उनकी सभा थी मगर इसी दिन रायबरेली से वह अपना नामांकन भर रहे थे जिससे वह यहां नहीं आ पाए थे।

    उन्होंने सभा को वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से संबोधित किया था। कुमार ने कहा है कि आगामी दिनों में कांग्रेस के और नेताओं के ओडिशा आने का कार्यक्रम है।

    ये भी पढ़ें:

    ओडिशा में चुनाव प्रचार के दौरान BJD नेता पर मधुमक्खियों ने बोला हमला, घायल 20 कार्यकर्ता अस्‍पताल में एडमिट

    ओडिशा के 5 हेवीवेट नेताओं का एक साथ नवीन सरकार पर हमला, कहा- BJD सरकार के 25 साल को लेकर कह दी ये बात

    खबरें और भी