Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'PM मोदी OBC पैदा नहीं हुए थे...', राहुल गांधी ने जाति को लेकर साधा निशाना, BJP और BJD के बीच अंतर भी बताया

    Updated: Thu, 08 Feb 2024 12:28 PM (IST)

    Rahul Gandhi Attack On PM Modi कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जाति को लेकर जमकर हमला बोला। भारत ...और पढ़ें

    कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की फाइल फोटो- जागरण।
    कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की फाइल फोटो- जागरण।

    HighLights

    1. ओडिशा में प्रधानमंत्री पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बोला हमला
    2. राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत आज पहुंचेंगे छत्तीसगढ़

    एएनआई, झारसुगुड़ा/भुवनेश्वर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने ओडिशा के झारसुगुड़ा में बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जाति (PM Narnedra Modi Caste) को लेकर निशाना साधा। उनका कहना था कि पीएम मोदी अन्य पिछड़ा वर्ग यानी ओबीसी समुदाय (PM Modi Not Born As OBC) से नहीं हैं। राहुल ने कहा कि पीएम का जन्म सामान्य वर्ग में हुआ है।

    बता दें कि राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत ओडिशा से गुजर रहे हैं। यहां से वह बृहस्पतिवार दोपहर तक छत्तीसगढ़ चले जाएंगे।

    पीएम ने पूरे देश से झूठ बोला : राहुल गांधी

    वायनाड के सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने ओडिशा (Odisha) के झारसुगुड़ा में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जब भी कोई भाजपा कार्यकर्ता आपके पास आए, तो उसे एक बात बताएं कि हमारे प्रधानमंत्री ने पूरे देश से झूठ बोला है।

    झूठ बोला है कि पीएम (PM Modi) पिछड़े वर्ग से हैं। राहुल ने कहा कि उनका (पीएम मोदी) जन्म पिछड़े वर्ग में नहीं हुआ, वह सामान्य जाति से हैं। यह बात आप हर भाजपा कार्यकर्ता को बताएं।

    पीएम मोदी ने खुद को बताया था 'सबसे बड़ा ओबीसी'

    बता दें कि राहुल गांधी की यह प्रतिक्रिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के संसद में दिए गए बयान के बाद सामने आई है। दरअसल, पीएम मोदी ने संसद में खुद को 'सबसे बड़ा ओबीसी' कहा था।

    इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस को पिछड़े समुदाय के नेताओं से पाखंडी जैसा व्यवहार करने और दोहरे मानदंड अपनाने का भी आरोप लगाया था।

    प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा था कि कांग्रेस पार्टी और यूपीए सरकार ने ओबीसी के साथ कभी न्याय नहीं किया है। उन्होंने कुछ दिन पहले कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने का भी जिक्र किया।

    पीएम ने किया था कर्पूरी ठाकुर का जिक्र

    पीएम ने सवाल करते हुए कहा था कि 1970 में जब कर्पूरी ठाकुर बिहार के सीएम बने तो उनकी सरकार को अस्थिर करने के लिए क्या नहीं किया गया?

    पीएम ने कहा कि कांग्रेस ओबीसी को बर्दाश्त नहीं कर सकती है... वे लोग गिनती करते रहते हैं कि सरकार में कितने ओबीसी हैं।

    क्या आप (कांग्रेस) यहां (खुद की ओर इशारा करते हुए) सबसे बड़े ओबीसी को नहीं देख सकते? पीएम मोदी ने सोमवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर 'धन्यवाद प्रस्ताव' के जवाब में यह बात कही थी।

    यूपीए सरकार पर बोला था पीएम ने हमला

    पीएम मोदी ने यह भी कहा था कि यूपीए सरकार के दौरान, एक अतिरिक्त-संवैधानिक निकाय का गठन किया गया था। सरकार उस निकाय के सामने अपनी बात नहीं रख सकती थी। राष्ट्रीय सलाहकार परिषद - क्या इसमें कोई ओबीसी सदस्य था? पता करें।

    खबरें और भी

    बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का ओडिशा चरण बृहस्पतिवार 8 फरवरी को पूरा होने वाला है। इसके बाद 9-10 फरवरी तक दो दिन ठहरी रहेगी। इसके बाद 11 फरवरी को छत्तीसगढ़ से दोबारा शुरू होगी।

    इससे पहले भारत जोड़ो न्याय यात्रा के 25वें दिन बुधवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पश्चिमी ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में वेदव्यास धाम का दौरा किया था। इस मंदिर की गुफा को वह स्थान माना जाता है, जहां ऋषि और कवि वेद व्यास जी ने महाभारत की रचना की थी।

    भाजपा और बीजद के बीच ये है अंतर : राहुल

    Odisha Politics राहुल गांधी ने लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा और बीजद के बीच का अंतर भी बताते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी और बीजेडी के बीच एकमात्र अंतर 'पी' और 'डी' का है, बाकी सब समान है।

    उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों के बीच पार्टनरशिप चल रही है। ये क्या कर रहे हैं, मैं आपको साफ बता देता हूं। ये यहां पर ओडिशा में इनकी साजिश है, ये आदिवासियों की जमीन चोरी करने में लगे हुए हैं।

    यह भी पढ़ें

    Odisha Politics: ओडिशा के इस सीट पर कभी था कांग्रेस का दबदबा, दंबग आदिवासी नेता के पार्टी छोड़ने पर बढ़ा दी टेंशन

    Odisha Budget Session 2024: आडिशा विधानसभा का बजट सत्र, तीसरे दिन भी विपक्ष का जबरदस्त हंगामा