Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ओडिशा में IPL मैचों पर लग रहा था दांव, मिनी स्टेडियम में छापेमारी कर पुलिस ने दबोचे 5 सटोरिये

    Updated: Tue, 05 May 2026 01:56 AM (IST)

    राजगांगपुर पुलिस ने आईपीएल मैचों पर अवैध सट्टा लगाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी में पांच सटोरियों को गिरफ्तार कर 6 लाख नकद और 17.63 लाख ...और पढ़ें

    ओडिशा में IPL मैचों पर लग रहा था दांव

    ओडिशा में IPL मैचों पर लग रहा था दांव

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, राजगांगपुर। आईपीएल मैचों में अवैध ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले गिरोह के खिलाफ राजगांगपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच सटोरियों को गिरफ्तार किया है। इनमें राउरकेला के तीन और राजगांगपुर के दो आरोपी शामिल हैं। 

    पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 6 लाख रुपये नकद, पांच मोबाइल फोन, सट्टा पर्चियां तथा अन्य सामग्री बरामद की है। साथ ही तीन बैंक खातों को सीज किया गया है, जिनमें कुल 17 लाख 63 हजार रुपये जमा पाए गए।

    पांच आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा

    एसडीपीओ बीभूति भूषण भोई ने बताया कि रविवार शाम करीब तीन बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मिनी स्टेडियम परिसर में कुछ लोग आईपीएल मैचों पर अवैध सट्टा चला रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विजय कुमार दास के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की और पांच आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया।

    गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राउरकेला बसंती कालोनी निवासी रंजन कुमार साव, राजगांगपुर स्टेशन पाड़ा निवासी राहुल साहू, बगीचपाड़ा निवासी संजय कुमार मिस्त्री तथा मास्टर कॉलोनी निवासी उमेश सेटा उर्फ सोनू , राम बागान नीरज साहू के रूप में हुई है।

    लोगों से पैसे लेकर आईपीएल मैचों पर दांव लगवाते थे

    प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी मोबाइल फोन के जरिए लोगों से पैसे लेकर आईपीएल मैचों पर दांव लगवाते थे और भारी मुनाफे का लालच देकर उन्हें फंसाते थे। पुलिस ने सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

    खबरें और भी

    सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद सुंदरगढ़ जेल भेज दिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में सट्टा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

    जबकि राउरकेला जिला पुलिस थाना अंर्तगत आने वाले विभिन्न थाना अंचलों में आईपीएल सट्टा कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। राउरकेला पुलिस की चुप्पी शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।