Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    शादी के बंधन में बंधी मशहूर चेस खिलाड़ी पद्मिनी राउत, मुंबई के जयकिशन मनकानी को चुना जीवनसाथी

    Updated: Mon, 29 Jan 2024 12:29 PM (IST)

    ओडिशा की मशहूर शतरंज की खिलाड़ी पद्मिनी राउत शादी के बंधन में बंध गई हैं। उनकी शादी हिंदू वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार भुवनेश्वर में हुई। उन्‍होंने मु ...और पढ़ें

    शादी के बंधन में बंधी प्रसिद्ध चेस खिलाड़ी पद्मिनी राउत।
    शादी के बंधन में बंधी प्रसिद्ध चेस खिलाड़ी पद्मिनी राउत।

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिया शतरंज की प्रसिद्ध खिलाड़ी पद्मिनी राउत शादी के बंधन में बंध गई हैं। शादी हिंदू वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार भुवनेश्वर में हुई। उन्होंने मुंबई के जयकिशन मनकानी से शादी की है। शादी समारोह में ओडिशा और अन्य देशों के प्रसिद्ध शतरंज सितारे और गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। पद्मिनी और जयकिशन की शादी भुवनेश्वर के पाटिया इलाके के एक होटल में हुई।

    देश के नाम किए कई पदक

    5 जनवरी 1994 को कटक जिले के बडम्बा में पद्मिनी राउत का जन्म हुआ था। उन्होंने 9 साल की उम्र से शतरंज खेलना शुरू कर दिया था। उन्होंने 2005 में अंडर -11 आयु वर्ग में राष्ट्रीय खिताब जीता था।

    यह उनकी पहली राष्ट्रीय चैम्पियनशिप जीत थी। 2006 में, पद्मिनी ने अंडर-13 नेशनल और अंडर-12 एशियाई चैंपियनशिप जीती।

    वर्ष 2008 में, पद्मिनी ने अंडर -14 वर्ग में एशियाई चैंपियनशिप और विश्व युवा शतरंज चैम्पियनशिप में भाग ली और दोनों जीतीं। 2009 में, वह अंडर -20 वर्ग में एशियाई जूनियर महिला प्रतियोगिता में पहले स्थान पर रही।

    2010 में, उन्होंने अंडर -19 वर्ग में राष्ट्रीय जूनियर महिला चैम्पियनशिप जीती। उसी वर्ष, उन्होंने एशियाई जूनियर महिला चैंपियनशिप और विश्व जूनियर चैंपियनशिप दोनों में कांस्य पदक जीता।

    पदिम्‍नी ने दुनिया में ओडिशा का नाम रोशन

    पद्मिनी राउत ने 2014, 2015, 2016 और 2017 में चार साल तक लगातार राष्ट्रीय महिला शतरंज चैंपियनशिप जीतकर ओडिशा का नाम रोशन किया। उन्होंने 2015 में राष्ट्रमंडल महिला चैम्पियनशिप जीती।

    यह भी पढ़ें: PM Modi: लोकसभा चुनाव से पहले दो बार ओडिशा आएंगे पीएम मोदी, इस दिन संबलपुर-भुवनेश्वर में भरेंगे हुंकार

    यह भी पढ़ें: Odisha News: ओडिशा में हाथियों ने मचाया जमकर उत्पात, दीवार तोड़ घर में घुसा; दो महिलाओं को उतार दिया मौत के घाट