ओडिशा में शौच के लिए निकले युवक को पेट्रोल डालकर जलाया, जमीन विवाद में हमले का शक
सुंदरगढ़ के गणिघषा गांव में शौच के लिए जा रहे कान्हु महांत नामक युवक को दो बाइक सवारों ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। पुलि ...और पढ़ें

गंभीर रूप से घायल युवक। फोटो जागरण
HighLights
युवक को शौच जाते समय पेट्रोल डालकर जलाया गया।
गंभीर रूप से झुलसे कान्हु महांत अस्पताल में भर्ती।
पुरानी दुश्मनी और जमीन विवाद हमले का कारण।
जागरण संवाददाता, राउरकेला। सुंदरगढ़ जिले के लहुणीपाड़ा थाना क्षेत्र के गणिघषा गांव में एक युवक को पेट्रोल डालकर आग के हवाले करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
घटना में गणिघषा निवासी कान्हु महांत (35) गंभीर रूप से झुलस गए। कान्हु शनिवार की सुबह शौच के लिए जा रहे थे, तभी दो बाइक सवार युवकों ने उन्हें रोक लिया। दोनों ने उनके शरीर पर पेट्रोल डालकर लाइटर से आग लगा दी और मौके से फरार हो गए।
कान्हू चरण वन विभाग में अस्थायी कर्मचारी हैं। सुबह शौच के लिए जाते समय अज्ञात लोगाें के द्वारा पेट्रोल डाल कर आग लगाने की घटना के बाद उसकी हालत गंभीर हो गई। उन्हें तत्काल इलाज के लिए लहुणीपाड़ा से राउरकेला सरकारी अस्पताल (आरजीएच) रेफर किया गया।
ग्रामीणों के अनुसार, घटना के पीछे पुरानी दुश्मनी का मामला हो सकता है। आरोप लगाया कि दलमकुचा गांव स्थित जियो पेट्रोल पंप के मालिक के साथ जमीन पर कब्जा को लेकर दो साल से विवाद चल रहा है एवं धमकी भी दी गई थी।
उनके द्वारा इस वारदात को अंजाम देने की आशंका व्यक्त की जा रही है है। कान्हू के भाई भीष्म महांतो ने यह आशंका व्यक्त करते हुए पुलिस को सूचित किया है। पुलिस मामले विभिन्न पहलुओं पर जांच कर आरोपियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
खबरें और भी
अठरनला में नई शराब दुकान के विरोध में उतरे स्थानीय लोग, महिलाओं ने किया धरना-प्रदर्शन
पुरी के प्रवेश मार्ग अठरनला के समीप नई शराब दुकान खोले जाने को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। शनिवार को बड़ी संख्या में स्थानीय महिला और पुरुष सड़क पर उतर आए और शराब दुकान के सामने धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए दुकान को यहां से हटाने की मांग की।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अठरनला एक घनी आबादी वाला और संवेदनशील क्षेत्र है। इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों छात्र-छात्राएं स्कूल और कॉलेज आते-जाते हैं। साथ ही बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों का भी आवागमन होता है। ऐसे स्थान पर शराब की दुकान खोले जाने से क्षेत्र का माहौल खराब होने तथा असामाजिक गतिविधियों में वृद्धि की आशंका है।
धरने में शामिल महिलाओं ने कहा कि घर के आसपास शराब की दुकान खुलने से बच्चों पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। गांव और आसपास की सड़कों पर शराबियों का उत्पात बढ़ सकता है। इसलिए यहां शराब दुकान खोलने की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल निर्णय वापस लेने की मांग की।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। सदर थाना के आईआईसी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया।
हालांकि, प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने उनकी मांग पर ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने अठरनला से शराब दुकान खोलने के प्रस्ताव को पूरी तरह रद्द करने की मांग की है।