ओडिशा के साईं भक्तों के लिए सौगात: पहली बार पादुका दर्शन, 12-17 मार्च तीन शहरों में आयोजन
ओडिशा के साईं भक्तों के लिए खुशखबरी है कि शिरडी साईं बाबा की पवित्र पादुका का दर्शन 12 से 17 मार्च तक राज्य के तीन शहरों- भुवनेश्वर, बरहमपुर और केंदुझ ...और पढ़ें
-1773216028491_m.webp)
शिरडी साई बाबा की पवित्र पादुका के दर्शन के बारे में जानकारी देते पदाधिकारी। जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा के साईं भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी है। शिरडी साई बाबा की पवित्र पादुका के दर्शन का अवसर 12 से 17 मार्च तक राज्य के तीन शहरों में मिलेगा।
इस दौरान भुवनेश्वर, बरहमपुर और केंदुझर में भव्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।उक्त जानकारी यहां आयोजित एक पत्रकार सम्मेलन में साई बाबा के अन्य भक्त विभु प्रसाद महापात्र एवं सत्य खड़गराय ने दी है।
पादुका के साथ शिर्डी साईं बाबा मंदिर के पूजक भी पहुंचे
मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पादुका 11 मार्च को भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। पादुका के साथ ही शिर्डी साईं बाबा मंदिर के पांच पूजक भी पहुंचे हैं। बाबा के पादुका लाने का प्रमुख उद्देश्य है कि जो लोग शिरिडी साई मंदिर नहीं पहुंच पाए हैं, उन्हें भुवनेश्वर में बाबा के चरण पादुका का दर्शन मिल सके।
पादुका के भुवनेश्वर पहुंचने के बाद बरहमपुर ले जाया गया।12 और 13 मार्च को बरहमपुर के खल्लीकोट कॉलेज परिसर में भक्तों को पादुका दर्शन का अवसर मिलेगा। इस दौरान भजन-कीर्तन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विशेष पूजा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में गुरुजी डॉ. चंद्रभानु सतपथी सहित शिरडी संस्थान के अधिकारी और देश-विदेश से आए श्रद्धालु शामिल होंगे।
भुवनेश्वर में दो दिवसीय होगा पादुका दर्शन कार्यक्रम
13 मार्च की शाम को पादुका बरहमपुर से भुवनेश्वर पहुंचेगी। 14 और 15 मार्च को भुवनेश्वर के जनता मैदान में दो दिवसीय पादुका दर्शन कार्यक्रम होगा। 14 मार्च की सुबह भव्य शोभायात्रा के साथ पादुका को समारोह स्थल लाया जाएगा और दोपहर 12 बजे आरती के बाद दर्शन शुरू होंगे।
दोनों दिन रात 10 बजे तक श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। शाम के समय भजन, कीर्तन और कथा का आयोजन होगा। इसके बाद 16 मार्च को पादुका भुवनेश्वर से केंदुझर रवाना होगी। केंदुझर के बाम्परा स्थित शिरडी साईं मंदिर में 16 और 17 मार्च को दो दिन तक दर्शन का कार्यक्रम रहेगा।
खबरें और भी
शिरडी साईं ग्लोबल फाउंडेशन ने राज्य के सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और तीनों स्थानों पर आयोजित पादुका दर्शन में शामिल हों।