Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ओडिशा की बेटी ने बढ़ाया मान, निशानेबाजी में पक्का किया ओलंपिक का टिकट; एशियन चैंपियनशिप में किया था शानदार प्रदर्शन

    By Jagran NewsEdited By: Shashank Shekhar
    Updated: Tue, 31 Oct 2023 07:56 PM (IST)

    ओडिशा की श्रीयंका साडंगी ने कोरिया में चल रहे एशियाई चैम्पियनशिप के निशानेबाजी स्पर्धा में चौथा स्थान हासिल किया और इसी के साथ संबलपुर की बेटी श्रीयंक ...और पढ़ें

    ओडिशा की बेटी ने बढ़ाया मान, निशानेबाजी में पक्का किया ओलंपिक का टिकट
    ओडिशा की बेटी ने बढ़ाया मान, निशानेबाजी में पक्का किया ओलंपिक का टिकट

    HighLights

    1. श्रीयंका का जन्म 10 जनवरी 1995 में हुआ था।
    2. 50 मीटर 3 पोजीशन निशानेबाजी स्पर्धा में चौथे स्थान हासिल की

    संवाद सूत्र, संबलपुर/भुवनेश्वर। कोरिया में चल रहे एशियन चैंपियनशिप के निशानेबाजी स्पर्धा में चौथा स्थान हासिल कर संबलपुर की बेटी श्रीयंका सडंगी ने 2024 में पेरिस में आयोजित होने वाली ओलंपिक का टिकट पक्का कर ली है और संबलपुर के इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है।

    श्रीयंका से पहले संबलपुर जिला के किसी भी खिलाड़ी को ओलंपिक में हिस्सा लेने का सौभाग्य प्राप्त नहीं हुआ था। 

    श्रीयंका को यह गौरव कोरिया के चांगवोन में आयोजित एशियन चैंपियनशिप के 50 मीटर 3 पोजीशन निशानेबाजी स्पर्धा में 440.5 स्कोर हासिल कर चौथे स्थान पर रहने के बाद मिला है।

    बचपन से ही खेलों में रहा है विशेष लगाव 

    वह पेरिस ओलिंपिक के निशानेबाजी स्पर्धा के कोटे में टिकट पाने में सफल रहीं। संबलपुर शहर के मोदीपाड़ा निवासी सितांशु चरण सडंगी और सुधा सडंगी की बेटी श्रीयंका का जन्म 10 जनवरी 1995 में हुआ था।

    उसे बचपन से ही खेलों के प्रति विशेष लगाव रहा, लेकिन वह आम बच्चों द्वारा खेले जाने वाले खेलों से हटकर निशानेबाजी खेल को चुना और इसमें अपनी पहचान बनाने में जी जान से जुट गई।

    उसने अपनी मेहनत और लगन से देश, प्रदेश और विदेश में आयोजित निशानेबाजी की विभिन्न स्पर्धाओं में सफलता और सम्मान हासिल कर चुकी हैं।

    यह भी पढ़ें: RBI के सामने लगी लंबी लाइन, 2 दो हजार रुपये के दस नोट बदलने पर मिल रहे 300 रुपये, सीधे बैंक खाते में भेजे जा रहे पैसे

    यह भी पढ़ें: Raghubar Das आज लेंगे Odisha के राज्यपाल पद की शपथ, बोले- ओडिशा का विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

    यह भी पढ़ें: Odisha Weather: रजाई-कंबल निकालना कर दें शुरू, ओडिशा में जल्‍द पड़ने वाली है ठंड; आठ शहरों का तापमान 20 डिग्री से कम