यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Puri Jagannath Rath Yatra : पुरी में रथ यात्रा के दौरान मची भगदड़, 400 श्रद्धालु घायल; एक की मौत
Puri Jagannath Rath Yatra 2024 पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बलभद्र जी के रथ खींचे जाने के दौरान अचानक भगदड़ मच गई। इस दौरान 400 ...और पढ़ें

HighLights
- पुरी रथ यात्रा हादसे पर मुख्यमंत्री ने जताया दुख
- घायलों का मुफ्त इलाज करने को दिया गया निर्देश
- मृतक के परिजन को 4 लाख रु. सहायता का एलान
जागरण टीम, पुरी। Puri Jagannath Rath Yatra 2024 आस्था और भक्ति का पर्व रथयात्रा रविवार को ओडिशा के पुरी में उस वक्त दर्दनाक मोड़ ले लिया जब भगवान बलभद्र के रथ तालध्वज को खींचने के दौरान भगदड़ मच गई।
इस हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि 400 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों में कइयों की हालत गंभीर बताई जा रही है। भगदड़ में दो पुलिस कर्मचारी भी घायल हुए हैं। इसमें से एक पुलिस कर्मचारी का पैर टूटने की खबर सामने आई है।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घायलों को पुरी के जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य मंत्री मुकेश महालिंग अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना।
पुरी हादसे पर मुख्यमंत्री ने जताया दुख
पुरी जगन्नाथ धाम रथयात्रा के दौरान प्रभु बलभद्र जी के रथ खींचने के दौरान हुई एक भक्त की मृत्यु एवं भगदड़ को लेकर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने दुख प्रकट किया है।इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने मृतक के परिवार को 4 लाख रुपये की सहायता राशि एवं घायलों का मुफ्त इलाज करने का निर्देश दिया है।
शाम ढली तो माहौल में छाया सन्नाटा
पुरी में रविवार को रथयात्रा का उत्सव अपने चरम पर था। लाखों श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा के दर्शन के लिए उमड़े थे। दोपहर बाद करीब 5:20 बजे पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने रथों की पूजा-अर्चना की और छेरा पहरा रस्म अदा की।
इसके बाद जैसे ही भगवान बलभद्र के रथ तालध्वज को खींचने की प्रक्रिया शुरू हुई, भीड़ बेकाबू हो गई। देखते ही देखते भगदड़ मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे और एक-दूसरे पर गिरने लगे। भगदड़ इतनी ज्यादा थी कि लोगों को संभलने का मौका ही नहीं मिला।
खबरें और भी
अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझते लोग

भगदड़ के बाद घायल श्रद्धालुओं को अस्पताल ले जाया गया। जागरण
घायलों को पुरी के अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में ज़िंदगी और मौत से जूझ रहे लोगों को देखकर हर किसी का दिल दहल गया। डाक्टरों की टीम घायलों के इलाज में जुट गई। कई घायलों को आक्सीजन पर रखा गया है।
इस हादसे में मारे गए श्रद्धालु की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस उसके परिजनों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मृतक श्रद्धालु ओडिशा से बाहर का रहने वाला था।
इस हादसे पर दुख जताते हुए स्वास्थ्य मंत्री मुकेश महालिंग ने कहा कि घायलों को हर संभव मदद मुहैया कराई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को हादसे की जांच के आदेश दिए हैं।
ये भी पढ़ें-