विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ ओडिशा से खाली हो रही है राज्यसभा की तीन सीट, 27 फरवरी को होगा चुनाव

Published: Mon, 29 Jan 2024 03:08 PM (IST)

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ ओडिशा से राज्यसभा की तीन सीट खाली हो रही है। अमर पटनायक प्रशांत नंद ...और पढ़ें

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ ओडिशा से खाली हो रही है राज्यसभा की तीन सीट।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ ओडिशा से खाली हो रही है राज्यसभा की तीन सीट।

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा में राज्यसभा की खाली हो रही तीन सीटों के लिए 27 फरवरी को चुनाव होगा। चुनाव आयोग ने इसके लिए तारीख का एलान कर दिया है। ओडिशा से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ राज्यसभा के तीन सदस्य का कार्यकाल तीन अप्रैल को समाप्त हो रहा है। ये तीन सांसद बीजद के अमर पटनायक और प्रशांत नंद तथा भाजपा के अश्विनी वैष्णव हैं।

3 अप्रैल को खत्‍म हो रहा तीनों नेताओं का कार्यकाल

चुनाव के लिए अधिसूचना आठ फरवरी को जारी की जाएगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी बताई जा रही है। नामांकन पत्रों की जांच 16 फरवरी को होगी और 20 फरवरी तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद 27 फरवरी को वोटिंग होगी।

गौरतलब है कि अमर पटनायक बीजद की तरफ से राज्यसभा के लिए 29 जून 2019 को चुने गए थे। उसी तरह से प्रशांत नंद 4 अप्रैल 2016 को राज्यसभा के लिए चुने गए थे। वहीं भाजपा के अश्विनी वैष्णव 29 जून 2019 को राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। इन तीन नेताओं का कार्यकाल आगामी 3 अप्रैल को समाप्त हो रहा है।

राज्‍यसभा के लिए किसे मिलेगा मौका

इन तीन सीटों पर अब किसे मौके मिलता है, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। माना जा रहा है कि बीजद इनमें से एक महिला को उम्मीदवार बना सकती है।

वहीं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के लोकसभा से चुनाव लड़ने को लेकर चर्चा चल रही है। ऐसे में आगामी दिनों में राज्यसभा के लिए किसे मौका मिलता है, यह देखने की बात है।

यह भी पढ़ें: पुरी से अयोध्‍या के बीच सरपट दौड़ेगी एक्‍सप्रेस ट्रेन, रेलमंत्री से लगाई गई गुहार; अब तक नहीं है कोई डायरेक्‍ट ट्रेन

यह भी पढ़ें: Odisha News: ओडिशा में हाथियों ने मचाया जमकर उत्पात, दीवार तोड़ घर में घुसा; दो महिलाओं को उतार दिया मौत के घाट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।