Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    उत्तराखंड हादसा: सुरंग के अंदर फंसे 40 में से 5 ओडिशा के मजदूर, सभी फिलहाल सुरक्षित, पाइप से पहुंचाया जा रहा ऑक्‍सीजन

    By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
    Updated: Mon, 13 Nov 2023 10:37 AM (IST)

    उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में ब्रह्मखाल-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां इस दिन सुबह नौ बजे के करीब एक निर्माणाध ...और पढ़ें

    सुरंग के अंदर फंसे 40 मजदूरों में 5 ओड़िआ मजदूर
    सुरंग के अंदर फंसे 40 मजदूरों में 5 ओड़िआ मजदूर

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में ब्रह्मखाल-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को एक निर्माणाधीन सुरंग के आंशिक रूप से ढह जाने के कारण सुरंग में 40 श्रमिक फंस गए हैं, इनमें से ओडिशा के पांच श्रमिक शामिल हैं।

    ये हैं टनल में फंसने वाले ओडिशा के पांच मजदूर

    ओडिशा के पांच श्रमिकों की पहचान तपन मंडल, भगवान पात्र नवरंगपुर जिले से जबकि मयूरभंज जिले से विशेश्वर नायक, कुलाडीहा के धीरेन और मयूरभंज के राजू नायक के रूप में हुई है।

    राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा राहत बल (एसडीआरएफ) और स्थानीय पुलिस द्वारा सभी फंसे हुए श्रमिकों को बचाने के प्रयास जारी हैं।

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

    सुरंग के निर्माण कार्य के दौरान हुआ हादसा

    सभी 40 कर्मचारी फिलहाल सुरक्षित हैं और उन्हें पाइप के जरिए ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है। बचाव अधिकारी पानी और खाद्य सामग्री भेज रहे हैं।

    पांच ओड़िआ श्रमिक भी उन 40 सदस्यीय श्रमिकों का हिस्सा थे जो सुरंग के निर्माण कार्य में लगे हुए थे। सुरंग के अंदर फंसे अन्य श्रमिक ज्यादातर बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के हैं।

    सुरंग का निर्माण उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सिल्कियारा को डंडालगांव से जोड़ने के लिए किया जा रहा है। यह चार धाम सड़क परियोजना के तहत बनाया जा रहा है और इसका उद्देश्य उत्तरकाशी से यमुनोत्री धाम की यात्रा को 26 किमी कम करना है।

    यह भी पढ़ें: आवारा कुत्‍तों ने नोंच-नोंचकर उड़ाई नवजात बच्‍ची के शव की दावत, आखिर किसने मासूम को किया दर्दनाक मौत के हवाले? जांच जारी

    यह भी पढ़ें: एक रात में सड़क पर आया लाखों रुपयों का मालिक, पुरी में हुए भीषण अग्निकांड में पूरा घर जलकर हुआ खाक, छह मवेशी जिंदा जले

    खबरें और भी