Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vande Bharat : पुरी-राउरकेला वंदे भारत एक्‍सप्रेस का हुआ ट्रायल रन, पीएम मोदी 24 सितंबर को दिखाएंगे हरी झंडी

    By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
    Updated: Wed, 20 Sep 2023 01:15 PM (IST)

    पुरी से राउरकेला के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेन का आज ट्रायल रन हुआ। आगामी 24 सितंबर को पीएम मोदी इसका उद्धाटन करेंगे। यह ट्रेन इन दो शहर ...और पढ़ें

    पुरी से राउरकेला के बीच वंदे भारत का ट्रायल रन हुआ (फाइल फोटो)
    पुरी से राउरकेला के बीच वंदे भारत का ट्रायल रन हुआ (फाइल फोटो)

    संवाद सूत्र, संबलपुर। ओडिशा में प्रथम वंदे भारत एक्सप्रेस के बाद अब द्वितीय वंदे भारत एक्सप्रेस चलाए जाने को लेकर कवायद शुरु हो गई है। इसी सिलसिले में बुधवार 20 सितंबर के पूर्वान्ह द्वितीय वंदे भारत एक्सप्रेस पुरी से ट्रायल रन पर संबलपुर सिटी स्टेशन पहुंची।

    पीएम मोदी इस दिन ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी 

    बताया गया है कि आगामी 24 सितंबर के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल मोड पर ट्रेन संख्या: 20835-20836 पुरी-राउरकेला-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ करेंगे।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, ओडिशा में 18 मई 2023 के दिन प्रथम वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ पुरी से हावड़ा के बीच हुआ था और इसी के बाद से पुरी से राउरकेला के बीच द्वितीय वंदे भारत एक्सप्रेस चलाए जाने को लेकर कवायद शुरु हो गई थी।

    ट्रायल रन पर संबलपुर सिटी स्टेशन पहुंची वंदे भारत।

    इन स्‍टेशनों पर होगा ठहराव

    रेलवे के सूत्र के अनुसार, द्वितीय वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में छह दिन प्रात: 5.00 बजे पुरी से रवाना होगी। पुरी से राउरकेला के बीच 505 किमी की दूरी को यह एक्सप्रेस 7 घंटे 45 मिनट में तय करेगी।

    इस दौरान यह एक्सप्रेस पुरी से निकलने के बाद खोर्द्धा रोड़, भुवनेश्वर, कटक, ढेंकानाल, अनुगुल, केरेजंग, संबलपुर सिटी और झारसुगुड़ा स्टेशन पर रुकते हुए अपरान्ह 12.45 बजे राउरकेला पहुंचेगी और राउरकेला से अपरान्ह 2.10 छूटकर रात 9.40 बजे पुरी पहुंचेगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: कुड़मी आंदोलन: मयूरभंज में आज 12 घंटे का बंद, सड़कों पर आवागमन ठप्‍प, प्रदर्शनकारियों ने रोकी दो ट्रेनें

    इससे पहले बीते 18 मई को हावड़ा-पुरी वंदे भारत एक्‍सप्रेस का शुभारंभ किया था। यह ट्रेन हावड़ा और पुरी के बीच 500 किमी की दूरी लगभग साढ़े छह घंटे में तय कर लेती है। 16 डिब्बों वाली इस ट्रेन का ठहराव खड़गपुर, बालासोर, भद्रक, जाजपुर क्योंझर रोड, कटक, भुवनेश्वर और खुर्दा रोड पर है। 

    यह भी पढ़ें: Vande Bharat: अब टाटानगर से हावड़ा के बीच शान से दौड़ेगी वंदे भारत, जानें कब से शुरू होगी इसकी सेवा