Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ओडिशा में फिल्म शूटिंग के दौरान फेमस अभिनेता की डूबने से मौत, हीरोइन घायल

    Updated: Mon, 30 Mar 2026 03:51 PM (IST)

    बालेश्वर के तालसारी समुद्र तट पर एक बांग्ला टेली फिल्म की शूटिंग के दौरान पश्चिम बंगाल के लोकप्रिय अभिनेता राहुल अरुणोदय बनर्जी की डूबने से मौत हो गई। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. बालेश्वर में शूटिंग के दौरान अभिनेता राहुल अरुणोदय बनर्जी की मौत।

    2. मोटरबोट से गिरने के बाद दीघा अस्पताल में मृत घोषित।

    3. पुलिस को शूटिंग की सूचना न देने पर उठे गंभीर सवाल।

    लावा पांडे, बालेश्वर। बालेश्वर जिला के अंतर्गत भोगराई ब्लॉक के अधीन तालसारी नामक समुद्र तट पर एक बांग्ला टेली फिल्म शूटिंग के दौरान पश्चिम बंगाल के एक मशहूर अभिनेता की समुद्र में डूबने से मौत हो गई है।

    प्राप्त खबर के अनुसार बालेश्वर के तालसारी नामक स्थान पर समुद्र में पश्चिम बंगाल के लोकप्रिय अभिनेता राहुल अरुणोदय बनर्जी अपनी हीरोइन के साथ एक बांग्ला टेली फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। अचानक वह जिस मोटर चलित नाव पर बैठे थे, उससे वह नीचे पानी में गिर गए।

    कुछ समय के बाद राहुल को पानी में से बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्हें पश्चिम बंगाल के दीघा स्टेट जनरल अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया था, जहां पर इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    क्या पुलिस को नहीं दी गई थी सूचना?

    यहां सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि बालेश्वर के तालसारी नामक स्थान पर एक बांग्ला टेली फिल्म की शूटिंग की सूचना आखिर बालेश्वर के पुलिस को कैसे नहीं दिया गया था।

    Rahul Arunoday

    आखिर जब दुर्घटना हुई उसके बाद ही पुलिस को इसकी खबर मिली। उसके पहले क्या पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई थी कि उक्त इलाके में कोई फिल्म शूटिंग होने वाली है यह एक बड़ा सवाल है।

    इस सवाल का जवाब शायद ही किसी के पास हो किंतु पश्चिम बंगाल के लोकप्रिय अभिनेता की मौत हो जाने से पश्चिम बंगाल फिल्म जगत में शोक का साया छा गया है। वहीं, उनके साथ मौजूद हीरोइन को प्राथमिक चिकित्सा के बाद उनको वापस उनके घर भेज दिया गया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- ओडिशा में क्योंझर की पहाड़ियों से निकलेगा 314 मिलियन टन लोहा, Tata Steel के विस्तार को मिली नई रफ्तार