Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रक्षाबंधन पर नाबालिग बहन से दुष्कर्म करने वाले भाई को HC से मिली 20 साल की सजा, जज बोले- हमें अफसोस है...

    By Jagran NewsEdited By: Yashodhan Sharma
    Updated: Thu, 31 Aug 2023 05:00 AM (IST)

    रक्षाबंधन के दिन एक ऐसा शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है जिसने बहन-भाई के रिश्ते को ही मैला कर दिया। यहां उच्च न्यायालय ने एक निचली अदालत के आद ...और पढ़ें

    रक्षाबंधन पर नाबालिग बहन से दुष्कर्म करने वाले भाई को HC से मिली 20 साल की सजा
    रक्षाबंधन पर नाबालिग बहन से दुष्कर्म करने वाले भाई को HC से मिली 20 साल की सजा

    HighLights

    1. 14वर्ष की उम्र में उसे गर्भवती करने के जुर्म में 20 वर्ष कैद की सजा सुनाई
    2. न्यायाधीश ने इस बात पर अफसोस जताया कि उन्हें रक्षाबंधन के दिन ऐसे मामले में फैसला करना पड़ा

    जागरण संवाददाता, कटक: ओडिशा से रक्षाबंधन के दिन एक ऐसा शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने बहन-भाई के रिश्ते को ही मैला कर दिया।

    यहां उच्च न्यायालय ने एक निचली अदालत के आदेश को बरकरार रखते हुए बुधवार को एक व्यक्ति को अपनी बहन के साथ दुष्कर्म करने और 14वर्ष की उम्र में उसे गर्भवती करने के जुर्म में 20 वर्ष कैद की सजा सुनाई।

    न्यायाधीश एस के साहू ने दोषी की अपील खारिज करते हुए उस पर 40 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। न्यायाधीश ने इस बात पर अफसोस जताया कि उन्हें रक्षाबंधन के दिन ऐसे मामले में फैसला करना पड़ा।

    न्यायमूर्ति साहू ने कहा, इस मामले की सुनवाई करना और एक शुभ दिन पर फैसला सुनाना चौंकाने वाला और विडंबनापूर्ण है।

    बताते चलें कि उस व्यक्ति को पहले मलकानगिरी के विशेष न्यायाधीश की अदालत ने मई 2018 और मई 2019 के बीच अपने गांव में अपनी छोटी बहन के साथ दुष्कर्म करने का दोषी ठहराया था।

    कॉन्स्टेबल पर विवाहिता से दुष्कर्म का आरोप

    इधर, एक शादीशुदा महिला ने एक पुलिस काॅन्‍स्‍टेबल के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि काॅन्‍स्‍टेबल बार-बार उसके साथ दुष्कर्म करता था। इस बीच उसका एक बच्ची भी है।

    काॅन्‍स्‍टेबल ने धमकी दी है यदि इसके बारे में किसी को पता चला, तो वह हम दोनों (पति-पत्नी) को जान से मार देगा। ऐसा ही कुछ सनसनीखेज मामला पीड़ित महिला की ओर से कटक महिला थाने में दर्ज किया गया है।

    शिकायत के अनुसार, तुलसीपुर चहटा नगर इलाके में रहने वाली 30 साल की वह महिला अपने पति के साथ रहती है। उससे पहले वह चौधरी बाजार इलाके में रहती थी।

    महिला के पति रसोइया के तौर पर काम कर परिवार का गुजारा करते हैं। ओडिशा पुलिस में काॅन्‍स्‍टेबल के तौर पर कार्य करने वाला ढेंकनाल का वह युवक उनके घर शादी की एक दावत में काम के सिलसिले में बातचीत करने के लिए आया था।..और पढ़ें

    खबरें और भी