विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Odisha News : कोलकाता-पारदीप हादसे के बाद दूसरी विशेष बस से बालेश्वर पहुंचे यात्री, सुनाई दर्दनाक अग्निकांड की आपबीती

By Kamal Kumar BiswasEdited By: Yogesh Sahu
Published: Sat, 11 Nov 2023 09:06 PM (IST)

Odisha News कोलकाता-पारदीप बस अग्निकांड में एक महिला की मौत के बाद वाहन में सवार शेष यात्रियों को विशेष बस ...और पढ़ें

Odisha News : कोलकाता-पारदीप हादसे के बाद दूसरी विशेष बस से बालेश्वर पहुंचे यात्री, सुनाई दर्दनाक अग्निकांड की आपबीती
Odisha News : कोलकाता-पारदीप हादसे के बाद दूसरी विशेष बस से बालेश्वर पहुंचे यात्री, सुनाई दर्दनाक अग्निकांड की आपबीती

जागरण टीम, बालेश्वर/अनुगुल। Odisha News : बीती रात पश्चिम बंगाल के खड़गपुर के पास शिवम ट्रैवल्स की सदानंद नामक बस में अचानक आग लगने से हुए हादसे में एक यात्री की मौत हो गई। इस बस में भारी संख्या में ओडिशा के यात्री सवार थे।

इस हादसे में पूरी बस घटनास्थल पर ही जलकर खाक हो गई थी। बस में सवार यात्री किसी तरह जान बचा पाए थे। जानकारी के अनुसार, हादसे के पीड़ित बस यात्रियों को दूसरी बस से बालेश्वर पहुंचाया गया है।

लोग बोले- नई जिंदगी मिली

आग लगने से खाक हुई बस के यात्रियों ने अपनी आपबीती सुनाते हुए रोते हुए कहा था कि इस दर्दनाक अग्निकांड के बाद हम लोगों को नई जिंदगी मिली है।

घटना की सूचना पाकर बालेश्वर के जिलाधिकारी ने एक विशेष एंबुलेंस समेत डॉक्टर की एक विशेष टीम को घटनास्थल पर रवाना किया था।

शनिवार सुबह एक विशेष बस से ओडिशा के करीब 25 यात्रियों को लेकर बालेश्वर स्टेशन चौराहे पर पहुंचाया गया।

वहां इन यात्रियों को नाश्ता-पानी कराने के तत्काल बाद जिला चिकित्सालय में प्राथमिक चिकित्सा के लिए ले जाया गया था।

प्राथमिक चिकित्सा के बाद उन्हें तत्काल उनके घर रवाना कर दिया गया। इस बस में केंद्रपाड़ा जिले के 16 यात्री, जाजपुर जिले के 7 यात्री और पारादीप के दो यात्री सवार थे।

बस में आग लगने से एक की मौत दर्जनों घायल

जानकारी के अनुसार, कोलकाता के बाबुघाट से ओडिशा के पारादीप जा रही बस में खड़गपुर के माधापुर के पास शुक्रवार रात आग लगने से ओडिशा की एक महिला की जान चली गई थी।

मृतका की पहचान केंद्रपाड़ा के इच्छापुर के नोलिया गांव की पुष्पांजलि दास के रूप में की गई है। इस वीभत्स दुर्घटना में दर्जनों यात्री बुरी तरह झुलस गए थे। साथ ही यात्रियों के सभी सामान जलकर खाक हो गए थे।

सभी घायलों को देर रात खड़गपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बस में कुल 39 यात्रियों में से 31 ओडिशा के थे, जिनमें केंद्रपाड़ा के 16, पारादीप के दो और जाजपुर के सात लोग शामिल थे।

अब तक 31 में से 28 उड़िया यात्री ओडिशा लौट आए हैं। रिपोर्टों के अनुसार, मृतका के पति राजेंद्र दास कोलकाता में काम करते थे और वे दिवाली के लिए घर लौट रहे थे। इस दौरान यह हादसा हो गया।

बालेश्वर कलेक्टर ने दी जानकारी

बालेश्वर के जिला कलेक्टर दत्तात्रेय भाऊसाहब शिंदे ने कहा कि एक डॉक्टर की टीम और एक एएलएस एम्बुलेंस मौके पर भेजी गई थी। हादसे में 36 यात्रियों को चोटें आईं, जिसमें से 25 ओडिशा के हैं। हम उन्हें वापस ओडिशा ला रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, बस शाम करीब 7 से 7.30 बजे के बीच बाबूघाट (कोलकाता) से निकलकर एनएच 41 पर ओडिशा की ओर आ रही थी।

बताया जा रहा है कि बस में पटाखे और मोमबत्तियां भरी हुई थीं और रात 9 बजे से 10 बजे के बीच खड़गपुर पुलिस सीमा के तहत माधापुर के पास बीच रास्ते में आग लगी।

सूत्रों के अनुसार, आग ड्राइवर के केबिन से भड़की और कुछ ही मिनटों में पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। वाहन में आग लगने के तुरंत बाद बस का चालक और खलासी मौके से भाग गए थे।

इधर, पुलिस चलती बस में आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए फारेंसिक टीम की मदद ले रही है।

यह भी पढ़ें : Diwali 2023 : ओडिशा में पटाखे फोड़ने को लेकर गाइडलाइन जारी, नियम का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई; जानें क्या है अपडेट

यह भी पढ़ें : पहली बार ओडिशा को मिलेंगी महिला DGP, बी. राधिका संभाल सकती हैं कमान; 1989 बैच की हैं आईपीएस अधिकारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।