Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'नीरज की मां, मेरी मां', अरशद नदीम ने पाकिस्तान पहुंचने के बाद कही दिल छूने वाली बात

    Updated: Sun, 11 Aug 2024 09:42 PM (IST)

    भारत के नीरज चोपड़ा पेरिस ओलंपिक-2024 में गोल्ड नहीं जीत पाए थे। उन्हें सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा था। इस बात का नीरज की मां को कोई मलाल नहीं थ ...और पढ़ें

    अरशद नदीम ने नीरज की मां को बताया अपनी मां
    अरशद नदीम ने नीरज की मां को बताया अपनी मां

    HighLights

    1. नीरज चोपड़ा की मां ने पाकिस्तान के अरशद नदीम को बताया था अपने बेटे जैसा
    2. अरशद नदीम ने भी कही दिल खुश करने वाली बात
    3. अरशद नदीम ने पेरिस ओलंपिक-2024 में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के जेवलिन थ्रोअर अरशद नदीम ने पेरिस ओलंपिक-2024 में भारत के नीरज चोपड़ा को पीछे छोड़ते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस जीत के बाद नीरज की मां ने कहा था कि नदीम भी उनके लिए बेटे जैसा है। अब नदीम ने भी नीरज की मां सरोज के प्यार का जवाब प्यार से दिया है और कहा है कि वह भी उनकी मां की तरह हैं।

    नदीम ने जेवलिन थ्रो के फाइनल में 92.97 का थ्रो फेंका था और नीरज को पीछे करते हुए गोल्ड जीता था। नीरज ने 89.45 मीटर की थ्रो के साथ सिल्वर मेडल पर कब्जा किया था। नीरज से गोल्ड की उम्मीद थी, लेकिन नदीम ने जैसे ही 90 मीटर का मार्क पार किया उसके बाद ये तय लगने लगा था कि नीरज इस इवेंट में ज्यादा से ज्यादा सिल्वर ला सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- 'कोई भारतीय ही बने टीम का अगला कोच' AIFF ने जिस पर जताया भरोसा उसने ही दिखा दिया आईना

    'मां हर किसी के लिए दुआ करती है'

    फाइनल के बाद जब नीरज की मां से नदीम के गोल्ड जीतने पर पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि उनके लिए सिल्वर भी गोल्ड है और नदीम भी नरीज की तरह उनका बेटा है। पाकिस्तान पहुंचने के बाद नदीम से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "एक मां हर किसी के लिए मां होती है। इसलिए वो हर किसी के लिए दुआ करती है। मैं नीरज की मां का आभारी हूं। वह मेरी भी मां हैं। उन्होंने हमारे लिए दुआ की थी। साउथ एशिया से सिर्फ हम दो खिलाड़ी थे जो वर्ल्ड स्टेज पर परफॉर्म कर रहे थे।"

    नदीम की मां ने नीरज को बताया बेटा

    वहीं फाइनल के बाद नदीम की मां से नीरज के बारे में पूछा गया तो उन्होंने भी कहा था कि नरीज भी उनके लिए नदीम की तरह बेटे जैसा है और उन्होंने नीरज के जीतने की भी दुआ की थी। उन्होंने कहा, "वो भी मेरे बेटे जैसा है। वो नदीम का दोस्त भी है, भाई भी है। अल्लाह उसको भी कामयाब करे। मैंने उसके लिए भी दुआ की थी।"

    नदीम पाकिस्तान के लिए इंडीविजुअल इवेंट में गोल्ड जीतने वाले देश के पहले खिलाड़ी हैं। नदीम के पदक ने ओलंपिक में पाकिस्तान के 32 साल के सूखे को खत्म किया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Vinesh Phogat के लिए आसान नहीं था वजन कम करना, हो सकती थी बड़ी परेशानी