Asian Games 2026: महिलाओं के बाद पुरुष निशानेबाजों ने कराई भारत की चांदी, 10 मीटर एयर राइफल में जीता मेडल
एशियन गेम्स 2026 में भारत ने निशानेबाजी में एक और सिल्वर मेडल जीता है। पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल ...और पढ़ें
-1789961789519_m.webp)
निशानेबाजी में भारत को एक और मेडल

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स-2026 के दूसरे दिन भारत की झोली में एक और सिल्वर मेडल आ गया है। ये मेडल भी निशानेबाजी में आया है। पहले दिन जहां महिलाओं ने भारत को मेडल दिलाए थे तो वहीं दूसरे दिन पुरुष निशानेबाजों ने ये काम किया। हिमांशु ढिल्लों, पार्थ माने और रुद्रांक्ष पाटिल की टीम ने पुरुषों के 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में सिल्वर मेडल अपने नाम किया।
भारतीय टीम ने कुल मिलाकर 1890.1 अंक हासिल किए। चीन के शेंग लिहाओ, मा सिहान और झांग चांगहोंग ने कुल 1899.0 अंक हासिल किए और क्वालिफिकेशन का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। तीसरे स्थान पर कोरिया रहा जिसने 1841.4 अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
रुद्राक्ष और ढिल्लों चमके
रुद्रांक्ष और ढिल्लों ने भी इंडिविजुअल फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। ये दोनों शूटर आज ही के दिन बाद में इंडिविजुअल मुकाबले में उतरेंगे। क्वालिफिकेशन राउंड में रुद्रांक्ष 631.8 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहे। वहीं ढिल्लों 630 और माने 628.3 के साथ क्रमशः सातवें और दसवें स्थान पर रहे। वहीं लिहाओ 635.4 अंकों के साथ पहले नंबर पर रहे। उन्होंने एशियाई खेलों के क्वालिफिकेशन का रिकॉर्ड भी बनाया। सिहान ने दूसरे और चांगहोंग ने पांचवें स्थान पर रहते हुए टॉप आठ में जगह बनाई। हालांकि, चांगहोंग व्यक्तिगत फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाए क्योंकि एक ही देश के केवल दो शूटर ही फाइनल में हिस्सा ले सकते थे।
महिलाओं ने दिलाया था मेडल
इससे पहले, रविवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग में दो सिल्वर मेडल जीतकर अपना खाता खोला। महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में इलावेनिल वलारिवान ने कुल 252.4 स्कोर के साथ सिल्वर मेडल जीता। वहीं भारत ने महिलाओं के टीम इवेंट में भी सिल्वर मेडल जीता।
