Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप में आयुष शेट्टी का कमाल, दुनिया के चौथे नंबर के जोनाथन क्रिस्टी को हराकर सेमीफाइनल में मारी एंट्री

    Updated: Fri, 10 Apr 2026 06:00 PM (IST)

    भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी आयुष शेट्टी ने एशिया चैंपियनशिप 2026 के क्वार्टरफाइनल में दुनिया के चौथे नंबर के जोनाथन क्रिस्टी को हराकर सेमीफाइनल में जगह बन ...और पढ़ें

    आयुष शेट्टी

    आयुष शेट्टी

    HighLights

    1. आयुष शेट्टी ने जोनाथन क्रिस्टी को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

    2. इस जीत के साथ भारत का एक पदक सुनिश्चित हुआ

    3. सेमीफाइनल में विश्व नंबर 1 कुनलावुत विटिडसर्न से मुकाबला

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी आयुष शेट्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एशिया चैंपियनशिप 2026 के मेंस सिंगल क्वार्टरफाइनल में शानदार खेल दिखाया है। उन्होंने इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी को हराया है, जो दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी हैं। इस जीत के साथ भारत का एक मेडल पक्का हो गया है। हालांकि, आयुष सेमीफाइनल में भी अपनी इसी फॉर्म को बरकरार रखना चाहेंगे और जीत हासिल कर फाइनल में अपनी जगह बनाना चाहेंगे।

    20 वर्षीय आयुष शेट्टी, जिन्होंने 2023 में BWF वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था, इस मैच में दबाव में भी बिल्कुल शांत रहे। पहले गेम में उन्होंने दो गेम प्वाइंट्स बचाए और खुद एक प्वाइंट चूकने के बाद भी 23-21 से जीत दर्ज की। दूसरे गेम में दोनों खिलाड़ी कई बार बराबरी पर थे, लेकिन 10-9 की बढ़त लेने के बाद आयुष ने अपनी लय बनाए रखी और 21-17 से मैच अपने नाम कर लिया। ये मुकाबला 54 मिनट तक चला।

    सेमीफाइनल में विश्व नंबर 1 से मुकाबला

    इस जीत के साथ आयुष शेट्टी अब सेमीफाइनल में विश्व नंबर 1 थाईलैंड के कुनलावुत विटिडसर्न से भिड़ेंगे। आयुष इस पूरे टूर्नामेंट में अब तक एक भी गेम नहीं हारे हैं, जो उनकी फॉर्म को दिखाता है। आयुष शेट्टी ने टूर्नामेंट के शुरुआती दौर में भी मजबूत विरोधियों को हराया था। उन्होंने चीन के विश्व नंबर 7 ली शी फेंग और चाइनीज ताइपे के ची यू जेन को हराकर क्वार्टरफाइनल तक पहुंच बनाई थी।

    आयुष शेट्टी की यह जीत न सिर्फ उनके करियर के लिए बल्कि पूरे भारतीय बैडमिंटन के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। युवा खिलाड़ी का आत्मविश्वास और मैच फिनिशिंग स्किल इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बन गई है। अब देखना यह होगा कि सेमीफाइनल में विश्व नंबर 1 के खिलाफ वे कैसा प्रदर्शन करते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Badminton Asia Championships: आयुष शेट्टी की क्‍वार्टर फाइनल में धमाकेदार एंट्री, सिंधू-प्रणय का सफर थमा

    यह भी पढ़ें- Badminton Asia Championships: एशिया चैंपियनशिप में भारतीय शटलरों की निराशजनक शुरुआत, रोहन-रुत्विका और असित-अमृता हारे