Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Badminton Asia Championships: एशिया चैंपियनशिप में भारतीय शटलरों की निराशजनक शुरुआत, रोहन-रुत्विका और असित-अमृता हारे

    Updated: Tue, 07 Apr 2026 09:06 PM (IST)

    बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप 2026 में भारत की शुरुआत निराशाजनक रही। पहले ही दिन रोहन कपूर-रुत्विका शिवानी और असित सूर्या-अमृता प्रथमेश की मिक्सड डबल्स जो ...और पढ़ें

    असित-अमृता ने किया निराश

    असित-अमृता ने किया निराश

    HighLights

    1. रोहन-रुत्विका मिक्सड डबल्स के पहले दौर में बाहर

    2. असित-अमृता की जोड़ी भी पहले दौर से हारकर बाहर

    3. सात्विक की चोट के कारण चिराग संग टूर्नामेंट से हटे

    पीटीआई, निंगबो: भारत की बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप 2026 में शुरुआत निराशाजनक रही। टूर्नामेंट के पहले ही दिन मंगलवार को भारत की मिक्सड डबल्स की दोनों जोड़ियां पहले दौर से हारकर बाहर हो गईं।

    भारत की रोहन कपूर और रुत्विका शिवानी की जोड़ी मलेशिया की आठवीं वरीयता प्राप्त गोह सून हुआत और लेइ शेवोन जैमी की जोड़ी से 34 मिनट तक चले मुकाबले में 13-21, 19-21 से हारकर बाहर हो गई।

    सूर्या और अमृता को भी मिली हार

    एक अन्य मैच में असित सूर्या और अमृता प्रथमेश की जोड़ी मलेशिया के वोंग तियेन सि और लिम चियू सियेन से 31 मिनट में 16-21, 15-21 से हार गई। टूर्नामेंट में सिंगल्स वर्ग के मुकाबले बुधवार से शुरू होंगे। इसमें ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के उपविजेता भारत के लक्ष्य सेन का सामना हांगकांग के ली चियुक यू से होगा। वहीं महिला सिंगल्स में दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू मलेशिया की वोंग लिंग चिंग से खेलेंगी। भारत की पुरुष टीम में सेन के अलावा किदांबी श्रीकांत, एच एस प्रणय और आयुष शेट्टी भी हैं। वहीं महिला टीम में सिंधू के साथ तन्वी शर्मा, उन्नति हुड्डा और मालविका बंसोड़ हैं।

    नहीं खेल रहे सात्विक और चिराग

    इस टूर्नामेंट में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने अपना नाम वापस ले लिया है। सात्विक की कंधे की चोट पूरी तरह से ठीक नहीं हुई है जिसके कारण भारतीय जोड़ी को टूर्नामेंट से नाम वापस लेना पड़ा। ये जोड़ी साल 2023 में इस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर चुकी है। भारत के कोच टैन किम हेर ने कहा कि सात्विक को अभी भी दर्द है और इसलिए वह इस सप्ताह नहीं खेल पाएंगे। सात्विक की चोट के कारण ही यह भारतीय जोड़ी स्विस ओपन में भी क्वार्टर फाइनल के मैच से भी हट गई थी।

    यह भी पढ़ें- IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद के तूफानी बल्लेबाज ने अपनी ही टीम को दिखाया आईना, पैट कमिंस की गैरमौजूदगी पर भी दिया बयान

    यह भी पढ़ें- RR vs MI Weather: केकेआर-पीबीकेएस मैच जैसा हाल तो नहीं होगा? आज के IPL मैच से पहले जान लीजिए गुवाहाटी का मौसम