Commonwealth Games 2026 DAY-11 Highlights: भारत का अभियान हुआ समाप्त, मेडल टैली में किस स्थान पर इंडिया?
Commonwealth Games 2026 DAY-11 Highlights: ग्लास्गों में खेले गए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 11वें दिन भारत एक भी मेडल अपने नाम नहीं कर सका। इसी के साथ भारत का 39 मेडलों के साथ सफर समाप्त हो गया।

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने जीते 39 मेडल
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Commonwealth Games 2026 DAY-11 Highlights: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 11वें दिन भारत एक भी मेडल नहीं जीत सका। 10 दिनों में भारत ने 39 मेडल अपने नाम कर लिए थे। ऐसे में उम्मीद थी कि भारतीय एथलीट्स 11वें मेडलों की संख्या 40 कर देंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। भारत को 39 मेडल के साथ संतोष करना पड़ा। इस कॉमनवेल्थ में भारतीय बॉक्सर ने कमाल कर दिया और 10 मेडल जीते, जिसमें 7 गोल्ड मेडल शामिल रहे।
Commonwealth Games 2026 Live: कॉमनवेल्थ 2026 में भारत का सफर समाप्त
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का सफर समाप्त हो गया है। भारत ने ग्लासगो में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया और 39 मेडल अपने नाम किए। फिलहाल भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर है। इंडिया ने 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। भारत के बाद पांचवें नंबर पर स्कॉटलैंड मौजूद है, जिनके भी 39 मेडल हैं। भारत के सिल्वर मेडल की संख्या 17 है और स्कॉटलैंड की 9 है, इस वजह से भारत उनके ऊपर है। दोनों ने 13-13 गोल्ड जीते हैं। ऐसे में अगर स्कॉटलैंड और स्वर्ण पदक अपने नाम करता है, तो चौथे स्थान पर पहुंच जाएंगे और भारत पांचवें नंबर पर खिसक जाएगा।
Commonwealth Games 2026 Live: लिशा दास को मिली निराशा
भारत की लिशा दास को साइकिलिंग में निराशा मिली है। वे मेडल नहीं जीत सकी और इसी के साथ 40 मेडल पूरा करने का सपना भी अधूरा रह गया है। लिशा छठे स्थान पर रहीं।
Commonwealth Games 2026 Live: लिशा दास एक्शन में
भारत के पास कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 40वां मेडल जीतने का आखिरी मौका है। भारत की लिशा दास सी5 इवेंट के फाइनल में हैं। उनका मुकाबला शुरू हो गया है। भारत को उनसे मेडल की उम्मीद होगी। अगर वे यहां पर मेडल जीतने में कामयाब रहती हैं, तो भारत के 40 मेडल हो जाएंगे।
Commonwealth Games 2026 Live: ध्वजवाहक का नाम सामने आया
जैस्मिन लंबोरिया आज रात होने वाले समापन समारोह में देश की ध्वजवाहक होंगी। 24 वर्षीय जैस्मिन के लिए यह एक बेहद खास और हकदार पल है। वह अब दो बार CWG मेडलिस्ट बन चुकी हैं। उन्होंने कल गोल्ड मेडल जीता था।
Commonwealth Games 2026 Live: लिशा दास से आखिरी उम्मीद
ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का सिर्फ एक इवेंट बचा है। पैरा साइक्लिंग में (लिशा दास) महिलाओं का C4-C5 1000m टाइम ट्रायल फाइनल रात 8:40 बजे होगा। भारत ने अब तक 39 मेडल जीते हैं। ऐसे में इनकी संख्या 40 हो सकती है। भारत के खाते में आखिरी दिन, यानी आज अब तक कोई मेडल नहीं आया है।
Commonwealth Games 2026 Live: इशरूप नारंग हारीं
इशरूप नारंग महिलाओं के 78 किग्रा वर्ग के ब्रॉन्ज मेडल मैच में कनाडा की कोराली गोडबाउट से हार गईं। ऐसे में इशरूप नारंग को ब्रॉन्ज मेडल नहीं मिला। मुकाबला 'गोल्डन स्कोर' तक गया और आखिरकार कोराली गॉडबाउट ने 'यूको' (Yuko) से जीत हासिल की। यह मुकाबला 6 मिनट 19 सेकंड तक चला। गॉडबाउट ने महिलाओं के 78kg कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल जीता।
Commonwealth Games 2026 Live: इशरूप का ब्रॉन्ज मेडल मैच
इशरूप नारंग महिलाओं के 78 किग्रा वर्ग के ब्रॉन्ज मेडल मैच में कनाडा की कोराली गोडबाउट का सामना करेंगी। यह इवेंट अब शुरू हो चुका है। अगर वह जीतती हैं तो भारत का कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में यह 40वां मेडल होगा।
Commonwealth Games 2026 Live: 7:30 बजे एक्शन में
इशरूप नारंग फिर से एक्शन में होंगी। शाम 7:30 बजे (IST) वह महिलाओं के 78kg ब्रॉन्ज मेडल मैच में कनाडा की कोराली गोडबाउट का सामना करेंगी। रेपेचेज राउंड से आगे बढ़ने के बाद यह भारतीय जूडोका अब ग्लासगो में पोडियम फिनिश (मेडल जीतने) से बस एक जीत दूर है।
Commonwealth Games 2026 Live: रोनाल्डो 20वें स्थान पर रहे
वेलोड्रोम में भारत के रोनाल्डो सिंह लैतोंजम पुरुषों के टाइम ट्रायल फाइनल में 20वें स्थान पर रहे। ऑस्ट्रेलिया के ली हॉफमैन और टेट रायन ने क्रमशः गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल जीते, जबकि इंग्लैंड के जोसेफ ट्रूमैन ने सिल्वर मेडल जीता।
Commonwealth Games 2026 Live: इशरूप ब्रॉन्ज मेडल के लिए मुकाबला करेंगी
इशरूप ने शानदार वापसी की है। भारतीय जूडोका ने घाना की जॉर्जिका वेस्ली जेंजे मौने के खिलाफ 0-2 से पिछड़ने के बाद 10-2 से जीत हासिल की और ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में अपनी जगह पक्की की। रेफरी ने शुरू में उन्हें 'यूको' दिया था, लेकिन रिव्यू के बाद इसे 'वाजा-अरी' में बदल दिया, जिससे मुकाबला इशरूप के पक्ष में हो गया।
Commonwealth Games 2026 Live: इशरूप पर रहेंगी नजरें
इशरूप के लिए अब करा या मरो वाला मुकाबला है। रेपेचेज फाइनल में उन्हें जगह बनाने के लिए घाना की जॉर्जिका वेस्ली को हराना होगा। अगर वे ऐसा कर पाती हैं, तो ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लेंगी।
Commonwealth Games 2026 Live: इशरूप को मिली हार
इशरूप नारंग को महिलाओं की 78 किग्रा कैटेगरी में इंग्लैंड की एम्मा रीड से हार का सामना करना पड़ा है। क्वार्टरफाइन में ही उनका सफर समाप्त हो गया है। भारत ने इस कॉमनवेल्थ में 39 मेडल अब तक जीते हैं। जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ रहा है, भारत के 40वें मेडल की उम्मीदें खत्म होती जा रही हैं।
Commonwealth Games 2026 Live: साइकिलिंग में निराशा
दिनेश कुमार पुरुषों की 40km पॉइंट्स रेस के पहले राउंड की अपनी हीट में 11वें स्थान पर रहने के बाद प्रतियोगिता से बाहर हो गए हैं। वे फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाए, जिससे इस इवेंट में भारत की मेडल जीतने की उम्मीदें खत्म हो गईं।
Commonwealth Games 2026 Live: अवतार बाहर
जुडोका अवतार सिंह मेंस 100kg मुकाबले से बाहर हो गए हैं। राउंड ऑफ 16 के मुकाबले में उनका सामना साइप्रस के एरिस्टन माइकल से था। अवतार को रेपेचेज में खेलने का मौका नहीं मिलेगा। अब सबकी नजरें 100 किग्रा वर्ग में यश घांघस पर टिकी हैं।
Commonwealth Games 2026 Live: इशरूप क्वार्टर फाइनल में
भारत की इशरूप सिंह महिलाओं के 78kg वर्ग के राउंड ऑफ 16 में स्कॉटलैंड की निकोल वुड से टकराईं। भारतीय जूडोका ने स्कॉटलैंड की निकोल वुड को 1-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने 'यूको' की मदद से बराबरी तोड़ी और अगले दौर में अपनी जगह पक्की की।
Commonwealth Games 2026 Live: खराब शुरुआत
वेलोड्रोम से बुरी खबर आ रही है। हर्षवीर सिंह सेखों पुरुषों की 40km पॉइंट्स रेस से बाहर हो गए हैं (DNF -40 के साथ)। अब सारी उम्मीदें दिनेश कुमार पर टिकी हैं, जो हीट 2 का हिस्सा हैं।
Commonwealth Games 2026 Live: भारत पहुंचीं चानू
कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय एथलीटों का पहला जत्था घर लौटा। इसमें मशहूर वेटलिफ्टर मीराबाई चानू और लवप्रीत सिंह भी शामिल हैं। रविवार को इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सैकड़ों फैंस ने उनका जोरदार स्वागत किया। ओलंपिक मेडलिस्ट मीराबाई ने महिलाओं के 49kg इवेंट में लगातार तीसरा कॉमनवेल्थ गेम्स गोल्ड मेडल जीता।
VIDEO | Delhi: Commonwealth games weightlifting contingent reaches Delhi, Gold medallist Saikhom Mirabai Chanu says, “I am extremely happy for India. I have won a medal, and I feel very proud. I belong to Manipur, so this makes me even happier. I have been able to do something… pic.twitter.com/BU1c7dchQm
— Press Trust of India (@PTI_News) August 2, 2026
Commonwealth Games 2026 Live: नया दिन, नई उम्मीद
भारत ट्रैक साइक्लिंग में मेडल जीतने की कोशिश कर रहा है। सबसे पहले दिनेश कुमार और हर्षवीर सिंह सेखों पुरुषों की 40km पॉइंट्स रेस के क्वालिफाइंग राउंड में हिस्सा लेंगे। दिनेश हीट 1 में हैं, जबकि हर्षवीर हीट 2 में हैं। बास्केटबॉल, स्विमिंग और जिम्नास्टिक्स के साथ-साथ साइक्लिंग उन चार खेलों में से एक है, जिनमें भारत ग्लासगो में कोई मेडल नहीं जीत पाया है।
Commonwealth Games 2026 Live: रात का शेड्यूल
रात 8:00 बजे: जूडो मेंस 100 kg, फाइनल- अवतार सिंह (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)
रात 8:40 बजे: पैरा ट्रैक साइक्लिंग विमंस C4-C5 1000m टाइम ट्रायल, फााइनल- लिशा दास
रात 8:48 बजे: जूडो मेंस 100+ kg, ब्रॉन्ज मेडल- यश घांघस (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)
रात 9:00 बजे: जूडो मेंस 100+ kg, फाइनल- यश घांघस (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)
रात 9:09 बजे: ट्रैक साइक्लिंग मेंस 40 किलोमीटर पॉइंट्स रेस, फाइनल- हर्षवीर सिंह सेखों, दिनेश कुमार (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)
Commonwealth Games 2026 Live: शाम का शेड्यूल
शाम 4:00 बजे: जूडो मेंस 100 kg, रेपेचेज- अवतार सिंह (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)
शाम 4:12 बजे: जूडो मेंस 100+ kg, रेपेचेज- यश घांघस (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)
शाम 4:18 बजे: जूडो विमंस 78 kg, सेमीफाइनल- इशरूप नारंग (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)
शाम 4:24 बजे: जूडो मेंस 100 kg, सेमीफाइनल- अवतार सिंह (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)
शाम 4:36 बजे: जूडो मेंस 100+ kg, सेमीफाइनल- यश घांघस (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)
शाम 7:30 बजे: जूडो विमंस 78 kg, ब्रॉन्ज मेडल- इशरूप नारंग (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)
शाम 7:42 बजे: जूडो विमंस 78 kg, फाइनल- इशरूप नारंग (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)
शाम 7:48 बजे: जूडो मेंस 100 kg, ब्रॉन्ज मेडल- अवतार सिंह (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)
Commonwealth Games 2026 Live: आज का शेड्यूल
दोपहर 1:45 बजे: ट्रैक साइक्लिंग मेंस 40 किलोमीटर पॉइंट्स रेस, क्वालिफाइंग- हर्षवीर सिंह सेखों, दिनेश कुमार
दोपहर 2:30 बजे: जूडो विमंस 78 किलोग्राम इवेंट, राउंड ऑफ 16- इशरूप नारंग
दोपहर 2:36 बजे: जूडो मेंस 100 kg इवेंट, राउंड ऑफ 16- अवतार सिंह
दोपहर 2:48 बजे: जूडो मेंस 100+ kg इवेंट, राउंड ऑफ 16- यश घांघस
दोपहर 3:06 बजे: जूडो विमंस 78 kg इवेंट, क्वार्टरफाइनल- इशरूप नारंग (क्वालिफाई करने पर निर्भर)
दोपहर 3:18 बजे: जूडो मेंस 100 kg इवेंट, क्वार्टरफाइनल- अवतार सिंह (क्वालिफाई करने पर)
दोपहर 3:27 बजे: ट्रैक साइक्लिंग मेंस 1000 मी टाइम ट्रायल, फाइनल- रोनाल्डो सिंह लैतोंजम
दोपहर 3:42 बजे: जूडो मेंस 100+ kg भारवर्ग, क्वार्टर फाइनल- यश घांघस (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)
दोपहर 3:54 बजे: जूडो विमंस 78 kg, रेपेचेज- इशरूप नारंग (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)
Commonwealth Games 2026 Live: लाइव ब्लॉग
दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। ग्लास्गों में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आज 11वां और आखिरी दिन है। ऐसे में भारत की नजर ज्यादा से ज्यादा पदक जीतने पर है।