Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    CWG 2026 India Schedule, Day 7: मुरली श्रीशंकर जीत सकते हैं सोना, एथलेटिक्स में सात मेडल दांव पर

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 09:56 AM (IST)

    कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए आज एक रोमांचक दिन है। एथलेटिक्स में सात मेडल दांव पर हैं। ...और पढ़ें

    मुरली श्रीशंकर

    मुरली श्रीशंकर

    HighLights

    1. भारत के लिए आज एक रोमांचक दिन है

    2. भारत के पास कई मेडल जीतने का मौका

    3. तूर की नजर फाइनल में जगह बनाने पर 

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए आज एक रोमांचक दिन है। एथलेटिक्स में सात मेडल दांव पर हैं, जबकि छह बॉक्सर एक जीत दूर हैं जिससे भारत के लिए मेडल पक्के हो जाएंगे। संजना वेटलिफ्टिंग में मेडल की संख्या बढ़ाने की उम्मीद करेंगी। स्विमिंग में भी साजन प्रकाश और अन्य खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

    सबकी नजरें लॉन्ग जम्पर मुरली श्रीशंकर पर होंगी, जिन्होंने अपनी पहली ही कोशिश में फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। पुरुषों के शॉट पुट में अनुभवी तेजिंदरपाल सिंह तूर फाइनल में जगह बनाने की कोशिश करेंगे, जबकि पुरुषों की 200 मीटर दौड़ में अनिमेष कुजूर पर राउंड 1 से आगे बढ़ने की उम्मीदों का दबाव होगा।

    वेटलिफ्टिंग

    महिलाओं का 77kg फाइनल: संजना- दोपहर 2:00 बजे। (मेडल इवेंट)

    एथलेटिक्स

    • पुरुषों का शॉट पुट क्वालिफाइंग: तजिंदरपाल सिंह तूर (ग्रुप A) और समरदीप सिंह गिल (ग्रुप B)- दोपहर 3:35 बजे।
    • पुरुषों की 200m हीट: अनिमेष कुजूर- शाम 4:02 बजे (हीट 4)।
    • मेंस लॉन्ग जंप फाइनल: मुरली श्रीशंकर और लोकेश सत्यनाथन- रात 11:54 बजे। (मेडल इवेंट)
    • मेंस 400m बाधा दौड़ (हर्डल्स) हीट: यशस पलक्ष (हीट 1) और संतोष कुमार तमिलरासन (हीट 2)- रात 12:03 बजे (30 जुलाई)।
    • विमंस शॉट पुट फाइनल: मनप्रीत कौर- रात 12:31 बजे (30 जुलाई)। (मेडल इवेंट)
    • महिलाओं की 3000m स्टीपलचेज फाइनल: पारुल चौधरी- रात 2:05 बजे (30 जुलाई)। (मेडल इवेंट)

    पैरा एथलेटिक्स

    • मेंस डिस्कस थ्रो F42-44/F61-64 फाइनल: देवेंद्र कुमार और सागर थायत- रात 12:55 बजे (30 जुलाई)। (मेडल इवेंट)
    • मेंस 100m T47 फाइनल: मोहम्मद बासिल मोर्सिंगनाकथ और दिलीप महादु गावित- रात 1:42 बजे (30 जुलाई)। (मेडल इवेंट)
    • बॉक्सिंग
    • विमंस 51kg क्वार्टर-फाइनल: साक्षी चौधरी बनाम कैटलिन फ्रायर्स (उत्तरी आयरलैंड)- शाम 4:45 बजे।
    • विमंस 70kg क्वार्टर-फाइनल: अरुंधति चौधरी बनाम मॉर्गन हेंडरसन (न्यूजीलैंड)- शाम 5:30 बजे।
    • मेंस 60kg क्वार्टर-फ़ाइनल: सचिन सिवाच बनाम ट्रेजर मोरेमी (बोत्सवाना)- शाम 6:15 बजे।
    • मेंस 80kg क्वार्टर-फाइनल: अंकुश यादव बनाम जेड माइकोक (सेशेल्स)- शाम 7.00 बजे।
    • पुरुषों का 90+kg क्वार्टर-फाइनल: नरेंद्र बेरवाल बनाम माइकल सेको (समोआ)- शाम 7.30 बजे।
    • महिलाओं का 57kg क्वार्टर-फाइनल: जैस्मिन लंबोरिया बनाम एलिस ग्लिन (इंग्लैंड)- रात 11.00 बजे।

    लॉन बॉल्स

    • मेंस पेयर्स सेक्शनल प्ले: दिनेश कुमार और नवनीत सिंह बनाम नामीबिया- रात 8.55 बजे।
    • विमंस सिंगल्स सेक्शनल प्ले: नयनमोनी सैकिया बनाम कैरोलीन व्हाइटहेड (आइल ऑफ मैन)- रात 1.10 बजे (30 जुलाई)।

    तैराकी

    • मेंस 200m फ्रीस्टाइल हीट्स: साजन प्रकाश (हीट 4) और अनीश एस गौड़ा (हीट 5)- दोपहर 3.12 बजे।
    • मेंस 200m फ्रीस्टाइल फाइनल: साजन प्रकाश और अनीश एस गौड़ा रात 11.51 बजे। (अगर वे क्वालिफाई करते हैं तो मेडल इवेंट)
    • मेंस 1500m फ्रीस्टाइल फाइनल: आर्यन नेहरा रात 1.14 बजे (30 जुलाई)। (मेडल इवेंट)

    पैरा तैराकी

    • मेंस 50m फ्रीस्टाइल S7 हीट्स: सुयश नारायण जाधव और चैतन्य विश्वास कुलकर्णी- दोपहर 3.44 बजे।
    • मेंस 50m फ्रीस्टाइल S7 फाइनल: सुयश नारायण जाधव और चैतन्य विश्वास कुलकर्णी- रात 12.46 बजे (30 जुलाई)। (अगर वे क्वालिफाई करते हैं तो मेडल इवेंट)

    यह भी पढ़ें- कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए स्वर्णिम अध्याय, 10000 मीटर दौड़ में पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने गुलवीर सिंह

    यह भी पढ़ें- CWG 2026: सर्वेश कुमार ने भारत को दिलाया ऐतिहासिक मेडल, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय

    खबरें और भी