CWG 2026: सर्वेश कुमार ने भारत को दिलाया ऐतिहासिक मेडल, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय
सर्वेश कुमार कुशारे ने ग्लास्गो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुषों की हाई जम्प स्पर्धा में ऐतिहासिक रजत पदक जीता। वह इस स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतने ...और पढ़ें

सर्वेश कुमार ने जीता सिल्वर मेडल

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के सर्वेश कुमार कुशारे ने ग्लास्गो में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में इतिहास रच दिया है। उन्होंने पुरुषों की हाई जम्प स्पर्धा में सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। इसी के साथ वह इन खेलों में इस स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।
31 साल के कुशारे ने 2.25 मीटर की जम्प के साथ दूसरा स्थान हासिल किया और अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा लिया। जमैका के रोमेन बेकफोर्ड ने पहले स्थान पर रहते हुए गोल्ड जीता। इंग्लैंड के जैक किमानी ने 2.20 मीटर की जम्प के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। इस स्पर्धा में आदर्श राम भारत के एक और खिलाड़ी थे जो 2.15 मीटर की जम्प के साथ पांचवें स्थान पर रहे।
तेजस्वनी शंकर के साथ लिखवाया नाम
कुशारे से पहले इन खेलों में हाई जम्प में मेडल जीतने वाले इकलौते भारतीय तेजस्वनी शंकर थे जिन्होंने बर्मिंघम में साल 2022 में खेले गए कॉमनवेल्थ गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। कुशारे ने उनसे एक कदम आगे बढ़ाया और चांदी का तमगा अपने गले में डाला। ये ऐतिहासिक काम उन्होंने अपने डेब्यू में किया था। तेजस्वनी भी इस स्पर्धा में हिस्सा ले रहे थे, लेकिन वह अपने पहले ही प्रयास में 2.05 मीटर का मार्क को क्लियर नहीं कर पाए।
जीत के बाद गदगद हो गए कुशारे
अपने पहले ही प्रयास में मेडल जीतने के बाद कुशारे की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए कहा, "ये मेरा पहला मेडल है। साथ ही ये मेरा किसी बड़े टूर्नामेंट में भी पहला मेडल है। एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स वो खेले होते हैं जो आपको ओलंपिक के लिए पुश करते हैं। मैं ओलंपिक में पदक जीतना चाहता हूं और इसके लिए मैं अपना बेस्ट करूंगा। मैं एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतना चाहता हूं।"