CWG 2026 India Schedule, Day 8: आज दिखेगा 'गोल्डन बॉय' नीरज चोपड़ा का जलवा, लवप्रीत-मार्टिना से मेडल की आस
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में आज (गुरुवार, 30 जुलाई) भारत अपने शानदार प्रदर्शन को आगे बढ़ाने की कोशिश करेगा। ...और पढ़ें
-1785383361125_m.webp)
नीरज चोपड़ा एक्शन में

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में आज (गुरुवार, 30 जुलाई) भारत अपने शानदार प्रदर्शन को आगे बढ़ाने की कोशिश करेगा। ग्लासगो में पुरुषों के जैवलिन थ्रो क्वालिफिकेशन राउंड में ओलंपिक और वर्ल्ड चैंपियन नीरज चोपड़ा पर सबकी नजर होगी। क्वालिफाइंग राउंड में नीरज के साथ रोहित यादव और यश वीर सिंह भी हिस्सा लेंगे।
क्वालिफिकेशन का स्टैंडर्ड 84.00 मीटर तय किया गया है। जो एथलीट यह दूरी तय करेंगे या जो टॉप 12 परफॉर्मर होंगे, वे फाइनल में पहुंचेंगे। इस सीजन में कई बार आसानी से यह दूरी तय करने वाले नीरज से उम्मीद है कि वे बिना किसी परेशानी के मेडल राउंड में अपनी जगह बना लेंगे।
वेटलिफ्टिंग में भारत को मार्टिना देवी मैबम और लवप्रीत सिंह से मेडल की उम्मीदें होंगी, जबकि तजिंदरपाल सिंह तूर, समरदीप सिंह गिल, पारुल चौधरी, सीमा कालीरामना और निधि रानी दिन में बाद में एथलेटिक्स के फाइनल में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा भारत के बॉलर, ट्रैक साइक्लिस्ट और स्प्रिंटर भी एक्शन में दिखेंगे।
CWG 2026 में 30 जुलाई के लिए भारत का शेड्यूल
- दोपहर 2:40 बजे: एथलेटिक्स - मेंस डेकाथलॉन 100 मीटर में तेजस्विन शंकर।
- दोपहर 2:55 बजे: एथलेटिक्स - मेंस जैवलिन थ्रो क्वालिफाइंग में नीरज चोपड़ा, रोहित यादव और यश वीर सिंह।
- दोपहर 3:20 बजे: एथलेटिक्स - मेंस डेकाथलॉन लॉन्ग जंप में तेजस्विन शंकर।
- शाम 4:55 बजे: एथलेटिक्स - मेंस ट्रिपल जंप क्वालिफाइंग में प्रवीण चित्रवेल और सेल्वा प्रभु।
- शाम 5:07 बजे: ट्रैक साइक्लिंग - मेंस टीम स्प्रिंट क्वालिफाइंग में रोनाल्डो सिंह लैतोंजम, डेविड बेकहम एल्कोटोहचूंगो और रोजित सिंह यांगलेम।
- शाम 5:10 बजे: एथलेटिक्स - मेंस डेकाथलॉन शॉट पुट में तेजस्विन शंकर।
- शाम 5:40 बजे: एथलेटिक्स - मेंस 400 मीटर सेमीफाइनल में विशाल टीके।
- शाम 6:30 बजे: वेटलिफ्टिंग - महिलाओं के 86+ किग्रा फाइनल में मार्टिना देवी मैबाम (मेडल इवेंट)
- शाम 7:30 बजे: लॉन बॉल्स - मेंस पेयर्स सेक्शनल प्ले में भारत (दिनेश कुमार, नवनीत सिंह) बनाम बोत्सवाना।
- रात 8:55 बजे: लॉन बॉल्स - महिलाओं के सिंगल्स सेक्शनल प्ले में नयनमोनी सैकिया बनाम मलेशिया की एम्मा फिरयाना।
- रात 10:50 बजे: ट्रैक साइक्लिंग - मेंस टीम स्प्रिंट फाइनल में रोनाल्डो सिंह लैतोंजम, डेविड बेकहम एल्कोटोहचूंगो और रोजित सिंह यांगलेम (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)
- रात 11:00 बजे: वेटलिफ्टिंग - मेंस 110+ किग्रा फाइनल में लवप्रीत सिंह (मेडल इवेंट)।
- रात 11:30 बजे: एथलेटिक्स - मेंस शॉट पुट फाइनल में तेजिंदरपाल सिंह तूर और समरदीप सिंह गिल (मेडल इवेंट)।
- रात 11:37 बजे: एथलेटिक्स - मेंस 200 मीटर सेमीफाइनल में अनिमेष कुजूर।
- रात 11:38 बजे: एथलेटिक्स - मेंस डेकाथलॉन हाई जंप में तेजस्विन शंकर।
- सुबह 1:10 बजे: एथलेटिक्स - सीमा कालीरामना और निधि रानी महिलाओं का डिस्कस थ्रो फाइनल (मेडल इवेंट)
- सुबह 1:30 बजे: एथलेटिक्स - पुरुषों के डेकाथलॉन 400 मीटर में तेजस्विन शंकर
- सुबह 1:48 बजे: एथलेटिक्स - महिलाओं की 5000 मीटर फाइनल (मेडल इवेंट) में पारुल चौधरी।
यह भी पढ़ें- मुरली श्रीशंकर की 'सिल्वर' छलांग, लॉन्ग जंप में कमाल कर भारत की झोली में डाला एक और मेडल