Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    CWG 2026: 'गोल्डन ब्वॉय' का एक और धमाका, शान से फाइनल में पहुंचे नीरज चोपड़ा, 2 अन्य भारतीयों ने भी बनाई जगह

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 04:32 PM (IST)

    कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जेवलिन थ्रो के फाइनल में भारत के नीरज चोपड़ा जगह बना ली है। उनके अलावा भारत के दो और खिलाड़ियों ने फाइनल में एंट्री मारी है। ...और पढ़ें

    नीरज चोपड़ा

    नीरज चोपड़ा

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के जेवलिन थ्रो के फाइनल में क्वालीफाई कर लिया है। इस कॉमनवेल्थ में अब तक भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। अब नीरज ने भी एक बार फिर से फाइनल के लिए क्वालाफाई कर लिया है। वे कॉमनवेल्थ में 8 साल बाद वापसी कर रहे हैं। इससे पहले वे बर्मिंघम में खेले गए कॉमनवेल्थ में चोट की वजह से हिस्सा नहीं ले पाए थे।

    ग्लासगो में उन्होंने वापसी की और अब फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। उनके साथ तीन अन्य भारतीय खिलाड़ियों ने भी फाइनल में अपनी जगह बनाई है। पाकिस्तान के अरशद नदीम भी फाइनल में पहुंच गए हैं। एक बार फिर से नीरज और नदीम के बीच गोल्ड की जंग देखने को मिलेगी।

    नीरज चोपड़ा फाइनल में पहुंचे

    नीरज चोपड़ा ने अपने पहले प्रयास में 76.28 मीटर का थ्रो फेंका था। इसके बाद वे खुश नहीं दिखे थे। हालांकि, इसके बाद अपने दूसरे प्रयास में उन्होंने 79.61 मीटर का थ्रो फेंका और ये उनका बेस्ट प्रयास था। इसी के साथ वे तालिका में पांचवें स्थान पर रहे, जिसके साथ फाइनल में क्वालीफाई कर लिया। वे अब फाइनल में अपना जलवा दिखाएंगे।

    जेवलिन थ्रो का फाइनल कब होगा?

    भारत के गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा फाइनल में पहुंच गए हैं। ऐसे में उनसे एक बार फिर से स्वर्ण पदक की उम्मीद होगी। फाइनल मुकाबला शनिवार की रात 12:45 बजे खेला जाएगा।

    रोहित यादव और यश वीर भी फाइनल में पहुंचे

    कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के क्वालीफाइंग राउंड में भारत के तीन भाला फेंक खिलाड़ियों ने शिरकत की। इसमें से तीनों ने फाइनल में जगह बना ली है। इसमें रोहित यादव और यश वीर सिंह का नाम शामिल है। रोहित नौवें और यश वीर 10वें स्थान पर रहे।

    खबरें और भी

    पाकिस्तान के अरशद नदीम ने भी फाइनल में जगह बनाई

    ओलंपिक 2024 में गोल्ड मेडल जीतने वाले अरशद नदीम ने भी फाइनल में जगह बना ली है। हालांकि, वो अपना बेस्ट नहीं दे पाए और 78.63 का उनका बेस्ट थ्रो रहा। इसके साथ अब उन्होंने फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। वे तालिका में सातवें स्थान पर रहे।

    यह भी पढ़ें- Commonwealth Games 2026, Day-8 Live Updates: नीरज चोपड़ा सहित तीन भारतीयों ने जैवलिन थ्रो के फाइनल में किया क्वालीफाई, अरशद नदीम भी पहुंचे

    यह भी पढ़ें- ग्लासगो में दिखा भारतीय बाहुबल, शॉटपुट में तजिंदरपाल सिंह तूर और समरदीप गिल ने फाइनल में की एंट्री