Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Commonwealth Games 2026 में भारत का 'गोल्डन' डबल, प्रीति पवार के बाद जैस्मीन लैंबोरिया ने भी जीता स्‍वर्ण

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 04:21 PM (IST)

    कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। इवेंट के 10वें दिन भारत का खाता गोल्‍ड मेडल से खुला। ...और पढ़ें

    बॉक्सर प्रीति पवार और जैस्मीन लैंबोरिया

    बॉक्सर प्रीति पवार और जैस्मीन लैंबोरिया

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। इवेंट के 10वें दिन भारत का खाता 2 गोल्‍ड मेडल से खुला। फाइनल में पहुंचने वाली भारत की पहली बॉक्सर भिवानी की प्रीति पवार ने गोल्ड मेडल जीता है।

    उन्होंने महिलाओं के 54 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल मुकाबले में सर्वसम्मत फैसले से कनाडा की स्कारलेट सवाना डेलगाडो को हराया। एशियन चैंपियन प्रीति अब कॉमनवेल्थ चैंपियन भी बन गई हैं! उन्होंने स्कारलेट सवाना डेलगाडो के खिलाफ 5-0 से सर्वसम्मत फैससले (unanimous decision) के साथ शानदार जीत हासिल की।

     

    प्रीति पवार ने फाइनल में अपना शानदार खेल जारी रखा। उन्‍होंने कई बेहतरीन पंच कॉम्बिनेशन लगाए, जिसमें एक 'क्रॉस' पंच भी शामिल है। यह सीधे उनकी प्रतिद्वंद्वी के चेहरे पर लगा। दूसरे राउंड में प्रीति पवार ने एक जबरदस्त पंच मारा, जिससे रेफरी को उनकी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ काउंट शुरू करना पड़ा। भारतीय मुक्केबाज ने दूसरा राउंड भी अपने नाम किया। 

    जैस्मिन ने जीता गोल्ड

    प्रीति पवार के बाद जैस्मीन लैंबोरिया ने गोल्ड जीता है। यह CWG 2026 में देश का 7वां और बॉक्सिंग में दूसरा गोल्ड मेडल है। जैस्मिन ने महिलाओं के 57 किग्रा वर्ग में यह बड़ा सम्मान हासिल किया है।

    जैस्मीन लैंबोरिया ने महिलाओं की 57kg बॉक्सिंग कैटेगरी में मौजूदा चैंपियन माइकेला वॉल्श को हराया। बर्मिंघम में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली भिवानी की 25 वर्षीय बॉक्सर के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है। ग्लासगो CWG में भारत का यह दूसरा बॉक्सिंग गोल्ड है।

    खबरें और भी

     

     

    जैस्मीन लैंबोरिया ने स्प्लिट वर्डिक्ट से पहला राउंड जीता। यह मुकाबला काफी कड़ा था, जिसमें दोनों बॉक्सर्स ने समझदारी से एक-दूसरे को चुनौती दी। इसमें बहुत ज्‍यादा फुटवर्क तो नहीं दिखा, लेकिन दोनों खिलाड़ियों ने मुकाबले को बहुत अच्छे से समझा। उन्होंने कुछ लेकिन असरदार मुक्के एक-दूसरे पर बरसाए।

    जैस्मीन लैंबोरिया ने सर्वसम्मति से दूसरा राउंड अपने नाम किया। बाएं हाथ की इस बॉक्सर ने कुछ बेहतरीन 'वन-टू' पंच लगाए, हालांकि उनके कई हुक निशाने से चूक गए। फिर भी उनके लंबे हाथ फायदेमंद साबित हुए।

    यह भी पढ़ें- Commonwealth Games 2026 Day 10 Live Updates: प्रीति -जैसमिन के गोल्डन पंच के बाद सेल्वा और प्रवीण ने ट्रिपल जम्प में लगाई मेडल वाली छलांग

    यह भी पढ़ें- CWG 2026 Day 10 Schedule: मुक्केबाज भारत को दिलाएंगे 10 गोल्ड! जानिए 1 अगस्त का पूरा शेड्यूल