Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    CWG 2026 Day 10 Schedule: मुक्केबाज भारत को दिलाएंगे 10 गोल्ड! जानिए 1 अगस्त का पूरा शेड्यूल

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 10:33 AM (IST)

    कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 10वें दिन भारत के मुक्केबाज 10 स्वर्ण पदक जीतने का लक्ष्य रखेंगे, जिससे देश को बड़ी उम्मीदें हैं। आज के शेड्यूल में गुलवीर सिं ...और पढ़ें

    मुक्केबाजों पर रहेंगी नजरें

    मुक्केबाजों पर रहेंगी नजरें

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में आज का दिन भारत के लिए काफी बड़ा साबित हो सकता है क्योंकि आज भारत के मुक्केबाज देश की झोली में 10 गोल्ड मेडल डाल सकते हैं। देश के 10 मुक्केबाज आज फाइनल में उतरेंगे और इसलिए पूरे देश को उम्मीद है कि सभी के सभी विजेता बनेंगे।

    मुक्केबाजों के अलावा नजरें गुलवीर सिंह पर रहेंगी जो पुरुषों के 5000 मीटर फाइनल में उतरेंगे। कल भारत के तीन जूडो खिलाड़ियों ने पदक जीते और आज भी इन खेलों में पदक की उम्मीद है।

    एक अगस्त का पूरा शेड्यूल

    एथलेटिक्स

    पुरुषों की ट्रिपल जम्प फाइनल: प्रवीण चित्रवेल, सेल्वा प्रभु थिरुमारन दोपहर 2:40 बजे।

    महिलाओं की 10,000 मीटर रेस वॉक फाइनल: प्रियंका गोस्वामी, रवीना गायकवाड़ दोपहर 3:00 बजे।

    पुरुषों की पोल वॉल्ट फाइनल: देव कुमार मीणा, कुलदीप कुमार रात 11:35 बजे।

    पुरुषों की 5000 मीटर फाइनल: गुलवीर सिंह रात 12:15 बजे (2 अगस्त)।

    मिक्स्ड 4 गुणा 400 मीटर रिले फाइनल रात 1:50 बजे (2 अगस्त)।

    पैरा एथलेटिक्स

    पुरुषों की शॉट पुट एफ57 फाइनल: सोमन राणा, शुभम जुयाल दोपहर 2:35 बजे।

    पुरुषों की 1500 मीटर टी54 फाइनल: रमेश षणमुगम दोपहर 2:50 बजे।

    बॉक्सिंग

    महिलाओं का 54 किग्रा फाइनल: प्रीति दोपहर 3:30 बजे।

    महिलाओं का 57 किग्रा फाइनल: जैस्मिन दोपहर 3:45 बजे।

    पुरुषों का 55 किग्रा फाइनल: जादुमणी सिंह मंडेन्गबाम शाम 4:45 बजे।

    महिलाओं का 51 किग्रा फाइनल: साक्षी रात 9:00 बजे।

    महिलाओं का 60 किग्रा फाइनल: प्रिया रात 9:15 बजे।

    महिलाओं का 70 किग्रा फ़ाइनल: अरुंधति चौधरी रात 9:45 बजे।

    महिलाओं का 75 किग्रा फाइनल: लवलीना बोरगोहेन रात 10:15 बजे।

    पुरुषों का 60 किग्रा फाइनल: सचिन रात 10:45 बजे।

    पुरुषों का 80 किग्रा फाइनल: अंकुश पांघल रात 11:15 बजे।

    पुरुषों का 90+ किग्रा फाइनल: नरेंद्र रात 11:45 बजे।

    जूडो

    महिलाओं का 63 किग्रा राउंड ऑफ 16: उन्नति शर्मा दोपहर 3:30 बजे से।

    पुरुषों की 90 किग्रा राउंड ऑफ 16: करनजीत सिंह मान।

    पुरुषों का 81kg क्वार्टरफाइनल: हर्ष टोकस।

    महिलाओं का 70kg क्वार्टरफाइनल: इनुंगनबी टखेलम्बम।

    ट्रैक साइक्लिंग

    पुरुषों की स्प्रिंट क्वालिफाइंग: डेविड बेकहम, रोनाल्डो सिंह, रोजित सिंह - दोपहर 2.30 बजे।

    पुरुषों की 10km स्क्रैच रेस क्वालिफाइंग: हर्षवीर सिंह सेखों, दिनेश कुमार - शाम 4.19 बजे।

    लॉन बॉल्स

    पुरुषों का पेयर्स सेक्शनल प्ले: नवनीत सिंह और दिनेश कुमार - दोपहर 3.50 बजे।

    महिलाओं का सिंगल्स सेक्शनल प्ले: नयनमोनी सैकिया - रात 10.20 बजे।

    यह भी पढ़ें- CWG 2026: जूडो में भारत का ‘गोल्डन डबल’ तो नीरज ने बरसाई चांदी, तेजस्विन शंकर ने रचा इतिहास

    यह भी पढ़ें- CWG 2026: चोट भी नहीं रोक पाई तेजस्विन शंकर का रास्ता, डिकैथलॉन में ब्रॉन्ज जीत रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय