कोनेरू हम्पी के नाम वापस लेने के बाद FIDE ने साइप्रस में कैंडिडेट्स 2026 के लिए सुरक्षा उपायों का किया खुलासा
अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (फिडे) ने साइप्रस में कैंडिडे्स टूर्नामेंट को लेकर सुरक्षा चिंताओं को खारिज करते हुए कहा कि अत्यधिक गंभीर स्थिति से निपटने ...और पढ़ें

FIDE ने साइप्रस में कैंडिडेट्स 2026 के लिए सुरक्षा उपायों का किया खुलासा
HighLights
ईरान युद्ध के बीच टूर्नामेंट में गंभीर परिस्थितियों से निपटने के लिए सुरक्षा उपाय- FIDE
डिजिटल डेस्क, जागरण दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (फिडे) ने साइप्रस में कैंडिडे्स टूर्नामेंट को लेकर सुरक्षा चिंताओं को खारिज करते हुए कहा कि अत्यधिक गंभीर स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा उपाय और आपात योजनायें तैयार हैं। साइप्रस भौगोलिक रूप से पश्चिम एशिया के करीब है जहां ईरान पर अमेरिका और इजरायल की बमबारी के बाद सैन्य टकराव जारी है।
इस महीने की शुरुआत में वहां ब्रिटिश एयरबेस पर ड्रोन हमला भी हुआ था। सुरक्षा कारणों से भारतीय ग्रैंडमास्टर कोनेरू हंपी ने टूर्नामेंट से नाम वापिस ले लिया है। कैंडिडेट्स टूर्नामेंट शनिवार से शुरू होगा, जिससे महिला और पुरुष विश्व चैंपियन के चैलेंजर का निर्धारण होगा।
फिडे ने अपने बयान में कहा कि साइप्रस सुरक्षित स्थान है। कोई आपात स्थिति नहीं है और देश सामान्य रूप से चल रहा है। सभी प्रतिभागियों, मीडिया और मेहमानों के लिए सुरक्षित, सुविधाजनक और अच्छा माहौल सुनिश्चित करने के सारे उपाय किए गए हैं।
इससे पहले कुछ सप्ताह से साइप्रस में रह रहे कैंडिडेट्स प्रतियोगी हिकारू नकामूरा ने कहा था कि उनके प्रवास के दौरान बार बार बिजली गुल हो रही थी, जो अच्छा संकेत नहीं है। फिडे ने कहा साइप्रस में बिजली की कमी नहीं है और बहुत कम ही बिजली जाती है।
खबरें और भी
इसके अलावा टूर्नामेंट के आयोजन स्थल केप सेंट जार्जेस होटल एंड रिसार्ट में बैकअप जनरेटर हैं, जिससे टूर्नामेंट के दौरान बिजली नहीं जाएगी। इसमें आगे कहा गया कि यह होटल साइप्रस के पश्चिमी हिस्से में है जो संवेदशनशील या रणनीतिक सैन्य ठिकानों से बहुत दूर है। फिडे ने आपात योजना भी बना रखी है।