Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Paris Olympics 2024: फ्रांस की महिला एथलीट ने अपने ब्‍वॉयफ्रेंड को शादी के लिए किया प्रपोज, इंटरनेट पर धूम मचा रहा Video

    Updated: Thu, 08 Aug 2024 06:27 PM (IST)

    Alice Finot proposes her boyfriend पेरिस ओलंपिक्‍स 2024 में फ्रांस की महिला एथलीट ने 3000 मीटर स्‍टीपलचेज इवेंट में रिकॉर्ड बनाया और फिर अपने ब्‍वॉयफ् ...और पढ़ें

    फ्रांस की महिला एथलीट ने ब्‍वॉयफ्रेंड को प्रपोज किया
    फ्रांस की महिला एथलीट ने ब्‍वॉयफ्रेंड को प्रपोज किया

    HighLights

    1. एलिस फिनोट ने पेरिस ओलंपिक्‍स में अपने स्‍पेनिश ब्‍वॉयफ्रेंड को प्रपोज किया
    2. फिनोट ने 3000 मीटर स्‍टीपलचेज इवेंट में यूरोपियन रिकॉर्ड तोड़ा
    3. फ्रांस की एथलीट ने अपनी रेस पूरी करने के बाद ब्‍वॉयफ्रेंड को प्रपोज किया

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। पेरिस ओलंपिक्‍स भले ही कई विवादों से घिरा हो, लेकिन इसने कई दिल जीत लेने वाले पल भी दिए हैं। इसका एक उदाहरण स्‍टीपलचेज इवेंट के दौरान देखने को मिला, जहां फ्रांस की महिला एथलीट ने रेस पूरी करने के बाद अपने ब्‍वॉयफ्रेंड को प्रपोज किया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है।

    बता दें कि फ्रांस की एथलीट एलिस फिनोट 3000 मीटर स्‍टीपलचेज इवेंट के फाइनल में चौथे स्‍थान पर रहीं। हालांकि, उन्‍होंने यूरोपियन रिकॉर्ड तोड़ दिया। रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन के बाद एलिस ने अपने ब्‍वॉयफ्रेंड और अब मंगेतर को शादी के लिए प्रपोज किया। फिनोट के ब्‍वॉयफ्रेंड स्‍पेनिश मूल के हैं।

    यह भी पढ़ें: दुनिया का ‘दारा सिंह’, 41 साल का क्यूबा का पहलवान, Olympics में लगातार 5 गोल्ड मेडल जीतने वाला है पहला एथलीट

    एलिस फिनोट का जो वीडियो वायरल हुआ, उसमें नजर आया कि महिला एथलीट रेस पूरी करने के बाद स्‍टैंड्स की तरफ बढ़ी। उन्‍होंने एक मैसेज के साथ पिन निकाली और घुटने के बल पर बैठकर अपने ब्‍वॉयफ्रेंड को प्रपोज किया। स्‍टैंड्स में मौजूद दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ कपल की हौसलाअफजाई की और उनका हौसला बढ़ाया।

    फिनोट के ब्‍वॉयफ्रेंड ब्रूनो मार्टिनेज स्‍पेन के ट्राइएथलीट हैं। फिनोट-ब्रूनो 9 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब उन्‍होंने अपनी नई पारी की शुरुआत की है। फिनोट ने बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, ''मैंने खुद से तय किया कि अगर 9 मिनट के अंदर दौड़ पाई, यह जानते हुए कि 9 नंबर मेरे लिए लकी है और हम 9 साल से साथ हैं तो मैं प्रपोज करूंगी। मैं हर किसी की तरह आम चीजें करना पसंद नहीं करती।''

    फिनोट ने साथ ही कहा, ''चूकि अब तक ब्रूनो ने कुछ नहीं कहा तो मैंने सोचा कि प्रपोज करने की जिम्‍मेदारी मेरी है।'' पता हो कि फिनोट पेरिस ओलंपिक्‍स के दौरान एंगेज होने वाली अकेली एथलीट नहीं हैं। चीनी बैडमिंटन खिलाड़ी हुआंग या कियोंग ने ली युचेन द्वारा मिले प्रपोजल को स्‍वीकारा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: 51 साल के शूटर ने जीता सिल्वर मेडल, बिना शूटिंग लेंस के साधा निशाना; तस्वीर हो गई वायरल