Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मनु भाकर के बाद Harvinder Singh ने भी खेल रत्न पुरस्कार में भेदभाव के आरोप लगाए! जानें पूरा मामला

    Updated: Tue, 24 Dec 2024 11:59 PM (IST)

    पेरिस पैरालिंपिक 2024 के स्वर्ण पदक विजेता हरविंदर सिंह ने मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के नामांकन पर सवाल उठाए हैं। हरविंदर सिंह ने कहा कि अवनि ले ...और पढ़ें

    हरविंदर सिंह ने जीता था गोल्‍ड मेडल। इमेज- एक्‍स
    हरविंदर सिंह ने जीता था गोल्‍ड मेडल। इमेज- एक्‍स

    HighLights

    1. हरविंदर सिंह ने पैरालिंपिक 2024 में जीता था गोल्‍ड
    2. फाइनल में पोलैंड के लुकाज सिसजेक को हराया था
    3. मनु भाकर भी उठा चुकी हैं अवॉर्ड पर सवाल

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पैरा-तीरंदाज और पेरिस पैरालिंपिक 2024 के स्वर्ण पदक विजेता हरविंदर सिंह ने मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के नामांकन में पैरालिंपियनों के लिए रिकग्निशन की कमी की खुले तौर पर आलोचना की है।

    पेरिस पैरालिंपिक में पुरुष व्यक्तिगत रिकर्व ओपन में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाले सिंह ने ओलंपिक की तुलना में पैरालिंपिक की उपलब्धियों के सम्मान में असमानता पर निराशा व्यक्त की है। उन्‍होंने एक्‍स पर एक पोस्‍ट भी किया है। 

    पोलैंड के लुकाज सिसज़ेक को 6-0 से हराया था

    हरविंदर सिंह ने कहा कि अवनि लेखरा, सुमित अंतिल और प्रमोद भगत सहित टोक्यो 2020 पैरालिंपिक के सभी स्वर्ण पदक विजेताओं को 2021 में खेल रत्न से सम्मानित किया गया था। हालांकि, उनकी ऐतिहासिक उपलब्धियों के बावजूद पेरिस पैरालिंपियनों को समान लेवल की रिकग्निशन नहीं दी गई है।

    पेरिस में सिंह ने फाइनल में पोलैंड के लुकाज सिसज़ेक को 6-0 के शानदार स्कोर के साथ हराया था। वह पैरालिंपिक में गोल्‍ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय पैरा-तीरंदाज बन गए थे।

    खेलों में भेदभाव का आरोप लगाया 

    हरविंदर ने अपनी पोस्ट में लिखा, "खेलों में भेदभाव' टोक्यो 2020 पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेताओं को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया, लेकिन पेरिस 2024 पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेताओं के बारे में क्या? समान प्रतियोगिता, समान स्वर्ण, समान गौरव, समान पुरस्कार क्यों नहीं?"

    ये भी पढ़ें: Manu Bhaker का नाम सबसे बड़े खेल पुरस्‍कार की लिस्‍ट से गायब, ऐसा क्‍यों? हैरान कर देने वाली वजह आई सामने

    मनु भाकर ने जीते थे 2 मेडल

    दरअसल, पेरिस ओलंपिक में दो कांस्य पदक जीतने वाली मनु भाकर को खेल रत्न नामांकन से बाहर किए जाने से विवाद और बढ़ गया है। पेरिस ओलंपिक में 2 मेडल जीतकर इतिहास रचने वाली राष्ट्रीय खेल पुरस्कार चयन समिति ने नजरअंदाज कर दिया है। वहीं कांस्य विजेता निशानेबाज स्वप्निल कुसाले-सरबजोत सिंह और पहलवान अमन सहरावत की सिफारिश अर्जुन पुरस्कार के लिए की गई है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: Manu Bhaker ने खेल रत्न पर चल रहे विवाद पर तोड़ी चुप्पी, लंबा पोस्ट शेयर कर पेश की देशभक्ति की सच्ची मिसाल