Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Manu Bhaker का नाम सबसे बड़े खेल पुरस्‍कार की लिस्‍ट से गायब, ऐसा क्‍यों? हैरान कर देने वाली वजह आई सामने

    Updated: Mon, 23 Dec 2024 05:46 PM (IST)

    भारतीय सरकार हर साल की तरह एथलीट्स को उनकी उपलब्धियों के लिए प्रतिष्ठित मेजर ध्‍यानचंद खेल रत्‍न अवॉर्ड से सम्‍मानित करेगी। पेरिस ओलंपिक्‍स में दो मेड ...और पढ़ें

    मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक्‍स में दो मेडल जीते थे
    मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक्‍स में दो मेडल जीते थे

    HighLights

    1. मनु भाकर का नाम खेल रत्‍न के दावेदारों से गायब
    2. मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में जीते थे दो मेडल
    3. हरमनप्रीत सिंह और प्रवीण कुमार का नामांकन हुआ

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। साल 2024 कई भारतीय खेलों के लिए यादगार रहा, जहां कई एथलीट्स ने अपना जलवा बिखेरते हुए देश का नाम रोशन किया। टी20 वर्ल्‍ड कप से लेकर पेरिस ओलंपिक्‍स में मनु भाकर के दोहरे मेडल तक, भारतीय खेलों ने नई ऊंचाइयां हासिल की।

    हर साल की तरह भारतीय सरकार एथलीट्स की उपलब्धियों को सम्‍मानित करने के लिए प्रतिष्ठित मेजर ध्‍यान चंद खेल रत्‍न पुरस्‍कार देगी। इसके नामांकन के कुछ नामों का खुलासा हुआ है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्‍तान और दिग्‍गज ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह का नाम भारत के सबसे बड़े खेल पुरस्‍कार के लिए भेजा गया है।

    हरमनप्रीत सिंह के नेतृत्‍व में भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक्‍स में ब्रॉन्‍ज मेडल जीता था। पैरा एथलीट प्रवीण कुमार का नाम भी खेल रत्‍न अवॉर्ड के लिए प्रस्‍तावित किया गया है। प्रवीण ने पेरिस ओलंपिक्‍स में एशियाई रिकॉर्ड के साथ टी64 क्‍लास पुरुषों की ऊंच कूद में गोल्‍ड मेडल जीता था।

    यह भी पढ़ें: 'मैं गर्व से मेडल पहनती हूं', Manu Bhaker ने किया पलटवार, सोशल मीडिया पर लगाई आलोचकों को जमकर फटकार

    मनु भाकर का नाम नदारद

    भारतीय निशानेबाज मनु भाकर का नाम खेल रत्‍न अवॉर्ड के लिए प्रस्‍तावित नामों में शामिल नहीं है। याद हो कि पेरिस ओलंपिक्‍स में मनु भाकर ने दो मेडल जीतकर इतिहास रचा था।

    टाइम्‍स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक खेल मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि मनु भाकर ने अवॉर्ड के लिए आवेदन नहीं दिया। हालांकि, सूत्र के हवाले से आई खबर में मनु के परिवार की तरफ से कहा गया कि उन्‍होंने आवेदन किया है।

    खबरें और भी

    शमी को मिला था इस तरह अवॉर्ड

    अगर कोई एथलीट अवॉर्ड के लिए पंजीकरण नहीं कराता है तो चयनकर्ता समिति खुद ही संज्ञान ले सकती है, जो कि खिलाड़ी की उपलब्धि पर निर्भर करता है। इससे पहले भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्‍मद शमी ने अर्जुन अवॉर्ड के लिए आवेदन नहीं किया था, लेकिन बीसीसीआई की गुजारिश पर उनका नाम शामिल किया गया। शमी के लिए राष्‍ट्रीय खेल दिवस पुरस्‍कार समिति ने खुद संज्ञान लिया था।

    अश्विन को मिले खेल रत्‍न

    इसके अलावा कांग्रेस मंत्री विजय वसंत ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर खेल मंत्री मनसुख मांडविया से पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को खेल रत्‍न अवॉर्ड देने की मांग की थी। याद हो कि रविचंद्रन अश्विन ने ब्रिस्‍बेन टेस्‍ट के बाद अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से विदाई ली।

    यह भी पढ़ें: Year Ender 2024: नीरज का सिल्वर और मनु भाकर के ब्रांज, जानें पेरिस ओलंपिक 2024 में कब-कब ऊंचा हुआ भारतीय तिरंगा