Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Hockey Men's Asia Cup U18: चीनी ताइपे को 13-1 से हराकर भारत सेमीफाइनल में पहुंचा

    Updated: Thu, 04 Jun 2026 04:38 PM (IST)

    भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने चीनी ताइपे को 13-1 से हराकर अंडर-18 एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। ...और पढ़ें

    Hockey Men's Asia Cup U18: चीनी ताइपे को 13-1 से हराकर भारत सेमीफाइनल में पहुंचा

    Hockey Men's Asia Cup U18: चीनी ताइपे को 13-1 से हराकर भारत सेमीफाइनल में पहुंचा

    डिजिटल डेस्क, जागरण। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बुधवार को अपने आखिरी पूल ए मैच में चीनी ताइपे को 13-1 से हराकर शानदार प्रदर्शन किया और अंडर-18 एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बनाई। भारत ने कजाखस्तान, कोरिया और चीनी ताइपे के विरुद्ध जीत के साथ अपने पूल मैच खत्म किए जबकि मेजबान जापान से उसे हार का सामना करना पड़ा।

    इससे टीम को चार मैच में नौ अंक मिले। चीनी ताइपे के खिलाफ टीम ने आक्रामक रूख अपनाया जिसमें आशीष तानी पूर्ति ने हैटट्रिक (27वें, 35वें, 42वें मिनट) करके सबसे अच्छा प्रदर्शन किया जबकि गाजी खान (40वें, 44वें), सिद्धार्थ बेन (30वें, 52वें) और राहुल यादव (20वें, 54वें) ने दो-दो गोल किए।

    करण गौतम (सातवें), प्रेमचंद सोय (11वें), कप्तान केतन कुशवाहा (13वें) और वरिंदर सिंह (50वें) ने भी गोल किए। भारत शुक्रवार को अपना सेमीफाइनल खेलेगा लेकिन टीम के प्रतिद्वंद्वी का फैसला बुधवार को जापान और कजाखस्तान के बीच पूल ए के आखिरी मैच के बाद होगा।

     

    यह भी पढ़ें- FIH महिला हॉकी नेशन्स कप: सिमडेगा की सलीमा बनीं भारतीय टीम की कप्तान, झारखंड की 3 खिलाड़ी शामिल

    यह भी पढ़ें- 36 मिलियन व्यूज के साथ इतिहास रचने वाली सीरीज 'Off Campus' का सीजन 2 कंफर्म, कब होगा रिलीज?

    खबरें और भी