Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Thomas Cup Final: आयुष-प्रणय जीते, लेकिन चीन से हारा भारत

    Updated: Thu, 30 Apr 2026 12:49 PM (IST)

    थॉमस कप के अंतिम ग्रुप ए मुकाबले में भारत चीन से 2-3 से हार गया, हालांकि आयुष शेट्टी और एच एस प्रणय ने अपनी-अपनी जीत दर्ज की। ...और पढ़ें

    Thomas Cup Final: चीन से हारा भारत

    Thomas Cup Final: चीन से हारा भारत

    HighLights

    1. थॉमस कप फाइनल के आखिरी ग्रुप-ए मैच में चीन से हारा भारत

    2. आयुष-प्रणय जीते

    डिजिटल डेस्क, जागरण। आयुष शेट्टी और एच एस प्रणय ने बुधवार को जबरदस्त वापसी करते हुए जीत दर्ज की लेकिन भारत थॉमस कप फाइनल के अंतिम ग्रुप ए मुकाबले में चीन से 2-3 से हार गया। 2022 के चैंपियन भारत ने पहले ही क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली थी। लेकिन लक्ष्य सेन और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की डबल्स जोड़ी के करीबी मुकाबले में हारने से भारत बैकफुट पर आ गया था जिससे चीन को 2-0 से बढ़त मिल गई थी।

    दबाव भरे हालात में आयुष ने शानदार प्रदर्शन किया और एक गेम से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए वेंग होंग यांग को दूसरे सिंगल्स में 17-21, 21-13, 21-15 से हराकर अंतर कम किया। दूसरे डबल्स मैच में हरिहरन अमसकारुनन और एमआर अर्जुन की जोड़ी को ही जीटिंग और रेन जियांग यू से 17-21, 13-21 से हार मिली जिससे चीन ने 3-1 की अजेय बढ़त बना ली।

    इसके बाद प्रणय ने तीसरे सिंगल्स में एक गेम से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए लू गुआंग जू को 20-22, 21-19, 21-11 से हराया और हार के अंतर को और कम किया। विश्व चैंपियनशिप 2021 के कांस्य पदक विजेता लक्ष्य को दुनिया के सातवें नंबर के खिलाड़ी ली शि फेंग से कड़ा संघर्ष करने के बावजूद तीन गेम तक चले मुकाबले में शिकस्त झेलनी पड़ी।

    लक्ष्य ने पिछले महीने आल इंग्लैंड चैंपियनशिप में ली को हराया था। वह बुधवार को निर्णायक गेम में उसी फार्म को दोहरा नहीं पाए और 19-21, 21-8, 12-21 से पराजित हो गए। भारत को सात्विक और चिराग की दुनिया की चौथे नंबर की जोड़ी से मुकाबले को बराबर करने की उम्मीद थी।

    खबरें और भी

    लेकिन पांच मैच पाइंट बचाने के बावजूद यह जोड़ी मौकों को भुनाने में नाकाम रही और आखिरकार पेरिस ओलंपिक के रजत पदक विजेता लियांग वेई केंग और वांग चांग से 13-21, 21-13, 24-26 से हार गई। इस हार के बाद भारत ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर रहा और क्वार्टर फाइनल में उसका मुकाबला 2014 के विजेता जापान से होने की संभावना है। जापान ग्रुप बी में शीर्ष पर रहा।